आज 04 मई 2026 सोमवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

🙏🏻 श्री गणेशाय नमः 🙏🏻
🙏🏻 शुभ प्रभात 🙏🏻
आज 04 मई 2026 सोमवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल
आज 04 मई 2026 सोमवार का पंञ्चांग
विक्रम संवत् – 2083
संवत्सर नाम – रौद्र
शक संवत 1948 पराभव
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 16 जिल्काद
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म ऋतु
मास – प्रथम ज्येष्ठ (शुद्ध)
पक्ष – कृष्ण
तिथि तृतीया 29:25 तक
वार सोमवार
आज का शुभ मुहूर्त- 04 मई 2026
अभिजीत मुहूर्त- 11:48 − 12:40 ( यह दिन का सबसे शुभ मुहूर्त होता है।)
चंद्रोदय और सूर्योदय का समय- 04 मई 2026
सूर्योदय का समय- 05:39
सूर्यास्त का समय- 18:49
चन्द्रोदय- 21:32
चन्द्रास्त- 06:54
आज का अशुभ मुहूर्त – 4 मई 2026
गुलिक काल: 13:53 − 15:32
यमगण्ड: 10:35 − 12:14
राहुकाल: 07:18 − 08:57
दिशा शूल – आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 7.30 से 9.00 तक
तिथि – तृतिया तिथि अंतरात्रि 5.25 तक होगी तदुपरान्त चतुर्थी तिथि होगी ।
नक्षत्र – अनुराधा नक्षत्र दिन 9.58 तक रहेगा तदुपरान्त ज्येष्ठा नक्षत्र होगा ।
योग – परिघ योग रात्रि 11.20 तक रहेगा तदुपरान्त शिव योग रहेगा ।
करण – वणिज करण दिन 4.13 तक रहेगा तदुपरान्त विष्टि करण रहेगा।
विशिष्ट योग – सर्वार्थसिद्धि योग सूर्योदय से दिन 9-58 तक,
व्रत / दिवस विशेष – भद्रा दिन 16-13 से रात्रि 5-25 तक. मां आनन्दमयी जयंती, गंडमूल प्रारंभ प्रातः 9-58 से,
चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि वृश्चिक राशि में होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चे
आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि वृश्चिक होगी ।
आज दिन 9.58 तक जन्म लेने वाले बच्चों का अनुराधा नक्षत्र होगा तदुपरान्त ज्येष्ठा नक्षत्र होगा ।
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]
आज 04 मई 2026 सोमवार का राशिफल
मेष राशिफल –
आज का दिन आपके लिए सामान्य गतिविधियों को बनाए रखने का संकेत दे रहा है. जीवन की भागदौड़ में धैर्य बनाए रखना आज आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी. किसी भी कार्य में जल्दबाजी या अतिउत्साह दिखाने से बचें. सामाजिक स्तर पर वरिष्ठों और अनुभवी लोगों का साथ आपको उत्साहित रखेगा. स्वास्थ्य को लेकर आज आपको सजग रहने की जरूरत है. परिवार के सदस्यों और कुल-कुटुम्ब के साथ नजदीकी बढ़ेगी. कार्यक्षेत्र में सूझबूझ से आगे बढ़ना ही आज की सफलता का मंत्र है।
शुभ रंग: गुलाबी लाल, शुभ अंक: 1, 2 और 9
वृष राशि-
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। विदेश जाने की इच्छा रख रहे लोगों को आज बढ़िया अवसर मौका मिल सकता है। आज आप अपने पैसे सोच समझ कर खर्च करें ।अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलें, तभी आपको भविष्य के लिए धन संचय करने में आसानी होगी है। जीवनसाथी आज आपको प्रसन्न होने की वजह देंगे। छात्रों के लिये आज का दिन लकी रहने वाला है। सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत ह।
शुभ रंग-पर्पल ,शुभ अंक- 6
मिथुन राशि-
आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज प्रैक्टिकल सोच रखेंगे तो आपको लाभ होगा। आज थोड़ा समय एकांत में या किसी धार्मिक स्थान पर बीताएंगे।आज शाम को माता जी से अपने भविष्य को लेकर विचार-विमर्श करेंगे, आपको माता जी का साथ मिलने से खुशी होगी। आज आपके मन में बात चलेगी, जिससे उलझन महसूस हो सकती है। आज सकारात्मक सोच के साथ सभी कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। आज आप नया व्यापार शुरू करने का मन बनायेंगे सफलता अवश्य मिलेगी।
शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 5
कर्क राशि-
आज के दिन आपको बहु प्रतीक्षित परिणाम प्राप्त होंगे। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ होने की संभावना है। आज आप अपनी संतान के साथ कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। घर के अन्य सदस्यों के साथ भी आपकी अच्छी बॉन्डिंग बनेगी। व्यापारी वर्ग को कुछ नए आर्डर मिलेंगे,काम बढ़िया चलेगा, जिससे अधिक लाभ होगा। कार्यस्थल पर आप सकारात्मक माहौल में काम करेंगे। आज अपनी वाणी में मधुरता रखें, रुके हुये कार्य अवश्य ही पूरे होंगे। छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा।
शुभ रंग- महरून, शुभ अंक- 3
सिंह राशि-
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है। आज आपको बेकार की उलझन में पड़ने से बचने की जरूरत है। जिंदगी में चल रही भागदौड़ के बीच आज आपको अपने लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। बाहर का तले भुने खाने से परहेज करें, सेहत खराब हो सकती है। आर्थिक पक्ष को लेकर भी सतर्क रहें। जीवनसाथी के सहयोग से आज घर के रुके कार्य पूरे होंगे। आज ऑफिस के कार्य से यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
शुभ रंग- भूरा, शुभ अंक- 3
कन्या राशि-
आज का दिन आपके लिए यादगार रहने वाला है। आज आपका पुराना मित्र आपसे मिलने आएगा ,जिनसे मिलकर आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। भाई, बहनों का सहयोग मिलेगा। किसी दूर के रिश्तेदार के द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आज आप कोई कम्प्यूटर कोर्स सीखने का मन बनायेंगे। जमीन से जुड़े किसी मामले में, कोर्ट का फैसला आज आपके पक्ष में आयेगा।
शुभ रंग- सिल्वर, शुभ अंक- 6
तुला राशि-
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी आएंगी, जिसे आप पूरा करेंगे। माता-पिता से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार से मिलने का मौका मिलेगा। अगर आपने पहले निवेश किया हुआ है तो उसका भी पूरा लाभ मिलेगा। गैर जरूरी खर्चों पर काबू रखें, फ्यूचर की किसी योजना के लिए बजट का ध्यान रखेंगे। छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनायेंगे सफलता अवश्य मिलेगी। सेहत और आर्थिक पक्ष को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।
- शुभ रंग- पिंक, शुभ अंक- 2
सिंह राशि –
प्रबंधन और अनुशासन आज आपके जीवन के केंद्र में रहेंगे. करियर और व्यापार में आपके प्रयास सफल रहेंगे, बशर्ते आप धैर्य और धर्म का पालन करते रहें. खान-पान की आदतों में सुधार करें. आज आपको किसी भी कार्य में उतावलेपन से बचना चाहिए. भावुक होकर लिए गए फैसले आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए तार्किक सोच अपनाएं. अपनी वाणी में विनम्रता रखें. प्रशासनिक मामलों में आपकी स्थिति बेहतर होगी. पैतृक व्यवसाय को आगे बढ़ाने की दिशा में सार्थक कदम उठा सकते हैं.
शुभ रंग: गहरा गुलाबी, शुभ अंक: 1, 2 और 4
कन्या राशि –
साहस और पराक्रम के बल पर आज आप व्यावसायिक क्षेत्र में इच्छित परिणाम प्राप्त करने में सफल होंगे. करीबियों के सहयोग से आपके कठिन कार्य भी आसान हो जाएंगे. बड़ों के प्रति आदर भाव रखना सौभाग्य लेकर आएगा. शुभ सूचनाएं मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. आप अपने पारंपरिक व्यवसाय में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे. सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी. आप अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन में आगे रहेंगे. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और मित्रगण आपका पूरा साथ निभाएंगे.
शुभ रंग: समुद्री, शुभ अंक: 1, 2, 4 और 5
तुला राशि –
आज का दिन आपके लिए भव्यता और खुशियों का संचार लेकर आया है. परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा. बैंकिंग और वित्तीय कार्यों पर आपका विशेष फोकस रहेगा. मेहमानों का आगमन घर में उत्साह भर देगा. व्यवहार में मधुरता और शालीनता आज आपके व्यक्तित्व को और भी आकर्षक बनाएगी. कार्यक्षेत्र में आपको सहज सफलता मिलेगी. आकर्षक प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकते हैं. पारंपरिक व्यवसायों में उछाल देखने को मिलेगा. खान-पान की श्रेष्ठता स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखेगी.
शुभ रंग: सिल्वर कलर, शुभ अंक: 2, 4 और 6
वृश्चिक राशि –
आज आप कुछ नया और रचनात्मक करने की कोशिश करेंगे. करीबियों संग सुखद पल बिताएंगे. निजी विषयों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी. कार्य व्यापार संवार लेंगे और हितप्रद अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं. आत्मविश्वास के साथ आप अपना पक्ष मजबूती से रख पाएंगे. आपकी प्रतिभा का प्रदर्शन बेहतर होगा, जिससे कार्यक्षेत्र में आपको उचित सम्मान मिलेगा. आपसी विश्वास में वृद्धि होगी, जिससे रिश्तों में मिठास आएगी. अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए मार्गदर्शक साबित होगी.।
शुभ रंग: मरून, शुभ अंक: 1 और 9
धनु राशि –
बजट के मामलों में आज आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है. आय की तुलना में खर्चों का बोझ बढ़ सकता है. विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं. किसी भी प्रकार के लेनदेन में लापरवाही न बरतें और बड़ों की सलाह के अनुसार ही आगे बढ़ें. कामकाज में सहजता बनाए रखें और नियमों का पालन करें. दिखावे और बड़बोलेपन से बचना आपके लिए हितकारी होगा. न्यायिक मामलों में सक्रियता दिखाएंगे. रिश्तों में स्पष्टता और विनम्रता बनाए रखें. स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहें.
शुभ रंग: भगवा, शुभ अंक: 1, 2 और 3
मकर राशि –
आर्थिक और व्यावसायिक मोर्चे पर आज आप बहुत प्रभावी प्रदर्शन करेंगे. कामकाजी वातावरण आपके पक्ष में रहेगा. मित्रों और रिश्तेदारों के साथ सामंजस्य बढ़ेगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. प्रबंधन और प्रशासन से जुड़े कार्यों में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे. आय के नए स्रोत बनने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. आप सबको साथ लेकर चलेंगे
शुभ रंग: मडकलर, शुभ अंक: 2, 4, 8 और 9
कुंभ राशि –
आज का दिन शासकीय और प्रशासनिक कार्यों को बल देने वाला है. कारोबार और पेशेवर क्षेत्र में आपको मनचाही सफलता प्राप्त होगी. आपकी कार्यशैली और प्रबंधन क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी. विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों को आप तेजी से आगे बढ़ा पाएंगे. संपर्क एवं संचार बेहतर रहेगा. पैतृक कार्यों और पारिवारिक व्यवसाय में तेजी आएगी. करियर कारोबार में प्रगति के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं. अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन का पूरा लाभ उठाएं.
शुभ रंग: मूनस्टोन, शुभ अंक: 1, 2, 4 और 8
मीन राशि –
भाग्य की प्रबलता के कारण आज आप अधिकांश कार्यों में इच्छित सफलता प्राप्त करेंगे. धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. जनहित की गतिविधियों से जुड़ाव आपके सम्मान में वृद्धि करेगा. लंबी और मनोरंजक यात्राओं के योग बन रहे हैं. वरिष्ठों का सानिध्य और मार्गदर्शन आपको नई दिशा दिखाएगा. कार्य विस्तार की योजनाएं सफल होंगी और आपको सभी का भरपूर समर्थन मिलेगा. पुण्य लाभ में वृद्धिहोगी. रिश्तों में मिठास आएगी और आप अपने सुख अपनों के साथ साझा कर पाएंगे.
शुभ रंग: स्वर्णिम ,शुभ अंक: 1, 2 और 3
