शहडोलमध्यप्रदेश
शहडोल में एक शादी उस वक्त चर्चा का विषय बन गई, जब दुल्हन बोली ये मेरा दुल्हा नहीं

शहडोल में एक शादी उस वक्त चर्चा का विषय बन गई, जब दुल्हन बोली ये मेरा दुल्हा नहीं
जब जयमाला के दौरान दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और कहा कि दूल्हे को बदल दिया गया है यह मेरा दूल्हा नहीं है, इस घटना के बाद नाचते-गाते बारातियों की खुशियां पलभर में खत्म हो गईं और आखिरकार बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई।
पूरा मामला ब्यौहारी का है, जहां गोहपारू थाना क्षेत्र से आई बारात का धूमधाम से स्वागत हुआ। द्वारचार की रस्में पूरी होने के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था। जयमाला के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को माला पहनाई, लेकिन जब दुल्हन की बारी आई तो दुल्हन जयमाला पहनने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को बुलाना पड़ा। काफी समझाइश के बाद भी दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही और अंत में आपसी सहमति से शादी निरस्त कर दी गई।



