प्रषिक्षण में उत्कृष्टता हेतु अधिकारी कर्मचारी सम्मानित

प्रषिक्षण में उत्कृष्टता हेतु अधिकारी कर्मचारी सम्मानित
नीमच। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, भारत सरकार द्वारा आयोजित आई-गोट साधना सप्ताह (दिनांक 02 अप्रैल 2026 से 10 अप्रैल 2026) का आयोजन किया गया था। इसमें सभी शासकीय सेवकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई थी। राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश राज्य द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया था, जो कि प्रदेश के लिए गौरव का विषय हैं।लोक अभियोजन संचालनालय, मध्यप्रदेश भोपाल के द्वारा भी इस संबंध में प्रषिक्षण प्राप्त किये जाने हेतु सभी जिलों को निर्देश जारी किये गये थे, इसी क्रम में जिला अभियोजन संचालनालय, नीमच में पदस्थ अभियोजन अधिकारीगण में श्री विवेक सोमानी, एडीपीओ द्वारा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। इसी प्रकार कर्मचारीगण में श्री मोहम्मद साजिद कुरैशी, सहायक ग्रेड-03 द्वारा जिले में सर्वाधिक कोर्स पूर्ण करते हुए जिला स्तर पर प्रथम स्थान तथा राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढा़या।
उक्त उत्कृष्ट उपलब्धि पर दिनांक 21.04.2026 को सिविल सर्विस डे के अवसर पर जिला अभियोजन संचालनालय कार्यालय, नीमच में आयोजित सम्मान समारोह में श्री जगदीश चौहान, सहायक निदेशक अभियोजन एवं आई-गोट नोडल अधिकारी श्री अजय वर्मा द्वारा दोनों अधिकारियों/कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र, डायरी एवं पेन प्रदान कर सम्मानित किया गया।
श्री साजिद कुरैशी एवं श्री विवेक सोमानी द्वारा प्रदर्शित अत्यंत सक्रियता, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है। जिला अभियोजन संचालनालय, नीमच द्वारा दोनों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि हेतु हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई हैं।
==========



