मध्यप्रदेशरतलाम

समाचार मध्य प्रदेश रतलाम 22 अप्रैल 2026 बुधवार

////////////////////////

शैक्षणिक संस्थाओं में कक्षाएं प्रातः 7:30 बजे से 12 बजे तक संचालित होगी

जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक लोढ़ा ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु में तापमान में वृद्धि को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ एवं सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के आदेशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक लोढा द्वारा जिले की समस्त शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त/एमपीबीएसई/सीबीएसई/आईसीएसई एवं मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थाओं में कक्षाएं प्रातः 7:30 बजे से 12 बजे तक संचालित होगी। शिक्षक संस्था में प्रातः 7 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक अपना विद्यालयीन कार्य करेंगे। अन्य गतिविधियां एवं परीक्षा कार्यक्रम अपने निर्धारित समय पर संचालित होंगे।

===============

जनसुनवाई में 94 आवेदन पर हुई सुनवाई

कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदको को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 94 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में आवेदक शांति लाल पिता मोहन निवासी ग्राम कसारी हरोड ने उनके मकान के ऊपर से गुजरने वाले विद्युत लाईन के तार को ऊंचा करने के लिए आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु अधीक्षण यंत्री मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कम्पनी को निर्देशित किया गया। आवेदिका हेमलता धाकड़ निवासी ग्राम अम्बोदिया ने आवेदन दिया कि उन्होंने अप्रैल 2026 में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी साइकिलिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल तथा 2025 में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है और वे पिछले तीन वर्षों से मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। रोड साइकिलिंग और साइकिल उपकरण हेतु आर्थिक सहायता के लिए आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु जिला खेल अधिकारी को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में आवेदिका सीताबाई पति किशन निवासी खेतलपुर ने आवेदन दिया कि उन्होने मकान के पट्टे का नामांतरण करने के लिए संबंधित विभाग में आवेदन दिया था परन्तु आज दिनांक तक नामांतरण नही हो पाया है। कार्यवाही हेतु आयुक्त नगर निगम को निर्देशित किया।

आवेदक पन्नालाल पिता कचरू निवासी ग्राम सिमलावदा ने आवेदन दिया कि प्रधानमंत्री कृषक सूर्य योजना हेतु 2019 में ऑनलाइन आवेदन कर आवश्यक धरोहर राशि जमा की गई थीं। परंतु आवेदन में जमा राशि प्रदर्शित नही होने के कारण आज दिनांक तक उक्त योजना का लाभ नही मिल पाया है। कार्यवाही हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।

===============

नापतौल विभाग ने की धर्मकांटो (व्हे-ब्रिज) की जाँच

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह और नियंत्रक नापतौल म. प्र. भोपाल श्री ब्रजेश सक्सेना द्वारा दिए गये निर्देशो के पालन में सहायक नियंत्रक/निरीक्षक नापतौल श्री भारत भूषण द्वारा गेहूं उपार्जन के कार्य में संलग्न धर्मकांटो (व्हे-ब्रिज) की जांच एवं निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में श्री बालाजी धर्मकांटा, न्यू धान मण्डी रोड जावरा, श्री नाथ धर्मकांटा कृषि उपज मण्डी समिति परिसर आलोट, विनोद कुमार जैन धर्मकांटा कृषि उपज मण्डी समिति परिसर ताल, तिरूपति वेयर हाउस धर्मकांटा ग्राम सिनोद उपरोक्त धर्मकांटे की जांच एवं निरीक्षण किया गया। जिसमें धर्मकाटें नियमानुसार सत्यापित एवं मुद्रांकित पाये गये साथ ही धर्मकांटो की सही तौल की जांच की गई जिसमें भी धर्मकांटे नियमानुसार सही तौल करते पाये। सहायक नियंत्रक/निरीक्षक नापतौल भारत भूषण ने धर्मकांटे संचालकों को निर्देशित किया कि धर्मकांटों को प्रतिदिन कृषि उपज तौलने के पूर्व सही तौल का परीक्षण, नियमानुसार प्रमाणित बांटों से करें और यदि तौल में अन्तर आये तो तौल कार्य बंद कर विभाग को सूचित करे साथ ही धर्मकांटा कंपनी के इंजीनियर को बुलाकर केलिब्रेशन कराये। तत्त्पश्चात नियमानुसार आवेदन कर विभाग से पुनः सत्यापन एवं मुद्रांकन कराये, तब ही शैष उपज का तौल कार्य प्रांरभ करें, तथा विभाग द्वारा जारी किया गया धर्मकांटे का सत्यापन प्रमाण पत्र प्रदर्शित करें।

===============

पांच सदस्यीय जांच दल गठित

उप सचिव म.प्र. शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय भोपाल के माध्यम से जारी उपार्जन नीति के पालन में रबी विपणन वर्ष 2026-27 हेतु कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के आदेश अनुसार अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव द्वारा उपार्जन केन्द्र सेवा सहकारी संस्था बिलपांक केन्द्र क्रंमाक 01 एवं 02 तिरुपति वेयरहाउस सिनोद पर किसानों से प्राप्त शिकायत की जांच करने के लिए दल का गठन किया गया। गठित जांच दल में तहसीलदार आशीष उपाध्याय, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आनंद गोले, महाप्रबंधक सीसीबी श्री आलोक जैन, उपयंत्री सीसीबी श्री शैलेष खरे, जिला प्रबंधक एम.पी.डब्ल्यू.एल.सी श्री शुभम भरने को सदस्य नियुक्त किया गया है।

============

नायब तहसीलदार प्रतिभा भाभर ने गेहूं उपार्जन केन्द्रो का आकस्मिक निरीक्षण किया

रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले में उपार्जन केन्द्रो पर समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन किया जा रहा है । आज नामली क्षेत्र में नायब तहसीलदार प्रतिभा भाभर ने श्री पदमादेवी वेयरहाउस, नामली का निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार ने तौल कांटों का सत्यापन किया। नायब तहसीलदार ने किसानो से संवाद कर उपार्जन प्रक्रिया, उपलब्ध सुविधाओं एवं केंद्रों पर की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

============

औचक निरीक्षण में घरेलू सिलेंडर उपयोग पर कार्रवाई

घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर प्रतिबंध के चलते कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिला खाद्य अधिकारी एवं जीएसओ की संयुक्त टीम द्वारा त्रिमूर्ति रेस्टोरेंट, बालाजी रेस्टोरेंट, अग्रवाल स्वीट, जालाराम स्वीट, बालाजी सेंट्रल, 7 हिल्स, गुरु प्रसादम राजभोग भोजनालय तथा पुष्पांजलि रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकांश प्रतिष्ठानों पर डीजल भट्टी, कोयला भट्टी एवं कमर्शियल सिलेंडर का उपयोग पाया गया। वहीं पुष्पांजलि रेस्टोरेंट में घरेलू सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा था, जिस पर कार्रवाई करते हुए सिलेंडर जब्त किया गया एवं चालानी कार्रवाई की गई।

=========

उपार्जन के लिए 15581 किसानों ने किए स्लाट बुक

जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आनंद गोले ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार जिले में उपार्जन केन्द्रो पर समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन किया जा रहा है। आज दिनांक तक ज़िले में कुल 5226 किसानों से 21071 टन गेंहू खरीदी की गयी। अब तक कुल 15581 किसानों द्वारा स्लाट बुक किये गये है।

===========

आई. टी. आई रतलाम में युवा संगम स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला 29 अप्रैल को

जिला रोजगार अधिकारी श्री यू.पी.अहिरवार ने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग व तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय द्वारा युवा संगम अन्तर्गत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन 29 अप्रैल को शासकीय आई.टी.आई सैलाना रोड रतलाम में किया जायेगा। जिसमे बेरोजगार युवाओ को निजी क्षेत्र की कंपनियों में अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे।

शैक्षणिक योग्यता 10वी उत्तीर्ण से स्नातक एवं आई.टी. आई उतीर्ण तथा आयु 18 से 35 वर्ष तक होना आवश्यक है।

इच्छुक आवेदक युवा संगम मेले में 29 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक शासकीय आई.टी.आई, सैलाना रोड रतलाम, में अपना फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, 2 पासपोर्ट साईज फोटो एवं आधार कार्ड की छायाप्रति, समग्र आईडी एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते है।

===========

ई-टोकन प्रणाली से खाद न बेचने वाले 04 निजी उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

उप संचालक किसान कल्याण व कृषि विकास श्री आर के सिंह ने बताया कि रतलाम जिले में राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के पालन में 01 अप्रैल से ई-विकास (ई-टोकन) उर्वरक प्रणाली के तहत ही शतप्रतिशत उर्वरक वितरण करने के निर्देश सभी खाद विक्रेताओं को दिए गए हैं। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के आदेशानुसार ई-टोकन प्रणाली के तहत 16 अप्रैल एवं 18 अप्रैल को उर्वरक वितरित न करने वाले 04 निजी उर्वरक विक्रेता मेसर्स मोगरा ब्रदर्स सैलाना, मेसर्स श्री गुरू ट्रेडर्स धानमण्डी जावरा, मेसर्स नाकोड़ा कृषि सेवा केन्द्र ग्राम बर्डियागोयल जावरा एवं मेसर्स मेहता खाद भण्डार सैलाना को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया ।

===========

 

================

(सिविल सेवा दिवस समारोह) लोक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नवाचार जरूरी : मंत्री श्री काश्यप

9 प्रकार के नवाचारों को मिला मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार मप्र के आनलाइन प्रशिक्षण माडल को अन्य राज्यों ने अपनाया

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने कहा है कि लोकहित कार्यों के बेहतर परिणामों के लिए लोक सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार होते रहना चाहिए। जिन्होने लोक सेवा का संकल्प लिया है उन्हें गहन चिंतन और निरंतर आत्मविश्लेषण की आवश्यकता होती है। मंत्री श्री काश्यप मंगलवार को आसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में आयोजित सिविल सेवा दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि लोक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नवाचार की आवश्यकता होती है। लोक महत्व की सेवाओं तक सभी हितग्राही लोगों की पहुंच आसान होना चाहिए। उन्होने भारतीय सिविल सेवा की स्थापना में सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि भारत जैसे विविधताओं वाले देश में सिविल सेवा की स्थापना एक अभूतपूर्व कार्य था। उन्होने कहा कि भारत की सिविल सेवा हर प्रकार से मजबूत है। वास्तविक अर्थ में इसका स्टील फ्रेम है। उन्होने कहा कि कोरोना संकट में कई देशों में प्रशासनिक सेवाओं के तंत्र चरमरा गये थे लेकिन भारत में पूरी दक्षता और क्षमता से सिविल सेवा तंत्र ने काम किया और सेवाएं दी। उन्होने कहा कि योग्यता, संस्कार और समर्पण के संगम से यह संभव हो पाया।

मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व और मार्गदर्शन में विकसित भारत के निर्माण में मध्यप्रदेश निरंतर अपना योगदान देने के लिए तैयार है। आज मध्यप्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर आकर विकासशील प्रदेश बन चुका है और तेजी से विकास कर रहा है। उन्होने कहा कि जन सुनवाई जैसी प्रशासनिक व्यवस्थाएं प्रभावी सिद्ध हुई हैं।

मंत्री श्री काश्यप ने वर्ष 2024-25 के लिए नागरिक सेवा, शिक्षा एवं मानव संसाधन, सामाजिक समावेश और स्वास्थ्य एवं पोषण सेवा श्रेणियों में नवाचार और उत्कृष्ट सेवाओं के लिये नौ विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और मार्गदर्शी लोकसेवकों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया।

मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने लोक सेवकों को बधाई देते हुए कहा कि लोक सेवा दिवस आत्मपरीक्षण कर नये संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का अवसर है। उन्होने कहा कि साढे नौ लाख अधिकारी-कर्मचारी “आई गाट पोर्टल“ पर रजिस्टर हुए यह अत्यंत सराहनीय है। उन्होने कहा कि भूमिका आधारित प्रशासन प्रभावी होगा। मध्यप्रदेश 490 कोर्स के साथ अन्य प्रदेशों से आगे है। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारी को बधाई दी। लोक सेवाओं के प्रदाय की गारंटी जैसी मध्यप्रदेश की पहल को अन्य प्रदेशों ने लागू किया। प्रदेश में नीति निर्माण प्रक्रिया में प्रशासन तंत्र की भूमिका सहयोगकर्ता की है। मुख्य सचिव श्री जैन ने कहा कि प्रशासनिक नियमों और नीतियों के क्रियान्वयन में नवाचारी पहल से प्रभावी परिणाम मिलते हैं। समस्याओं के प्रभावी समाधान मिलते हैं जो लंबे समय तक प्रभावी रहते हैं। उन्होने लोक सेवकों से आग्रह किया कि वे अपने कार्यव्यवहार में लोकहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

मप्र बना मॉडल

क्षमता विकास आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री आदिल जैनुलभाई ने ’कर्मचारी से कर्मयोगी’ विषय पर व्याख्यान देते हुए बताया कि अधिकारियों-कर्मचारियों की दक्षता बढ़ाने और क्षमता निर्माण में मध्यप्रदेश ने देश में प्रशंसनीय कार्य किया है। उन्होने कहा कि 50 से ज्यादा विभागों की क्षमता निर्माण कार्ययोजनाएं बन चुकी हैं और 490 से ज्यादा हिन्दी में कोर्स आईगाट पोर्टल पर उपलब्ध है। अब अन्य राज्य भी मध्यप्रदेश में ऑनलइन ट्रेनिंग मॉडल अपना रहे हैं। उन्होने कहा कि लोक सेवकों को निरंतर सीखते रहने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि टेक्नॉलाजी के आने और निरंतर परिवर्तनशील होने से कार्य की गति भी बढ़ गई है। इसके लिये एआई टूल्स का उपयोग अब जरूरी हो गया है। मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि कि अब कार्य की आवश्यकता अनुसार प्रशिक्षण पाठयक्रम तैयार किए जा सकते हैं। इस प्रकार सीखने की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। विकसित भारत के लिए सीखना जरूरी हो गया है। उन्होने कहा कि सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारी को रोजाना 15 मिनट आईगाट पोर्टल का उपयोग करना चाहिए।

नवाचारों के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार

नवाचारों के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार में प्रत्येक को एक लाख रूपये की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। नागरिक सेवा प्रदाय सूचना प्रौदयोगिकी एवं सुशासन श्रेणी में गैर वन भूमि एवं जंगल से दूरी के प्रमाण पत्र ऑनलाईन जारी करने हेतु सॉफ्टवेयर का विकास, नवीनीकृत राजस्व अभिलेखागार एवं डिजिटल रिकॉर्ड लोकेशन प्रणाली, सामुदायिक पुलिसिंग को सशक्त बनाने हेतु “पुलिस चौपाल अभियान, बजट साहित्य के साथ नवाचार के रूप में वित्त विभाग द्वारा “मेरा बजट पुस्तिका“ का प्रकाशन को पुरस्कृत किया गया।

शिक्षा एवं मानव संसाधन विकास श्रेणी में रोचक सहायक अधिगम सामग्री के माध्यम से शिक्षण कार्य, सामाजिक समावेश एवं सशक्तीकरण श्रेणी में शक्ति दीदी योजना अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को रोजगार दिलाने का कार्य, श्रम संबंधी अर्धन्यायिक प्रकरणों के निराकरण के लिये लेबर केसेस मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल, सुपर-100 योजना में विदयार्थियों का वृहद स्तर पर जेईई और नीट में चयन, स्वास्थ्य एवं पोषण श्रेणी में मातृ-मृत्यु एवं शिशु मृत्यु दर करने में परिणाममूलक कार्य के लिये पुरस्कार दिये गये ।

साधना सप्ताह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभागों को सम्मान

कार्यक्रम में साधना सप्ताह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभागों को पुरस्कृत किया गया। दस हजार से अधिक लोकसेवकों की श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन में प्रथम स्थान पर जनजातीय कार्य विभाग, द्वितीय स्थान पर उच्च शिक्षा विभाग और तृतीय स्थान पर स्कूल शिक्षा विभाग को पुरस्कृत किया गया। एक हजार से 10000 लोकसेवकों की श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये प्रथम स्थान पर आयुष विभाग, द्वितीय स्थान पर तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग और तृतीय स्थान पर जेल विभाग को पुरस्कृत किया गया। एक हजार से कम लोकसेवकों की श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन में प्रथम स्थान पर पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, द्वितीय स्थान पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग और तृतीय स्थान पर जनसंपर्क विभाग को पुरस्कृत किया गया।

अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री संजय दुबे ने सिविल सेवा दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रशासन अकादमी के महानिदेशक श्री सचिन सिन्हा और बड़ी संख्या में लोक सेवक उपस्थित थे। उप सचिव, मुख्यमंत्री श्री सुधीर कोचर ने कार्यक्रम का संचालन किया। संचालक प्रशासन अकादमी श्री मुजीबुर्रहमान खान ने आभार व्यक्त किया।

===========

रतलाम कृषि उपज मंडी में लोकवन गेंहू का उच्चतम भाव 3161 रुपये प्रति क्विंटल रहा

सचिव कृषि उपज मंडी श्री किशोर कुमार नरगावे ने बताया कि आज कृषि उपज मंडी रतलाम में विभिन्न उपजों की बिक्री की गई।

रतलाम कृषि उपज मंडी में लोकवन गेंहू का उच्चतम भाव 3161 रुपये प्रति क्विंटल रहा एवं न्यूनतम भाव 2587 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि मॉडल भाव 3737 रुपये प्रति क्विंटल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}