मंदसौर जिले से हज की रवानगी का सिलसिला शुरू हुआ

लब्बैक अल्लाहुम्मा लब्बैक” की रूहानी सदाओं के साथ हज का मुबारक सफर शुरू हो चुका है
मन्दसौर। उपमुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन श्री जगदीश देवड़ा ने सभी हज यात्रियों को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं मुबारकबाद दी और उनके लिए नेक दुआएँ कीं। इस साल करीब 1,75,025 भारतीय आज़मीन के हज पर जाने की उम्मीद है।
मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी जिला मंदसौर के संरक्षक सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने हज यात्रियों को बधाई शुभकामनाएं दी मंदसौर-संसदीय क्षेत्र नीमच जावरा मंदसौर संपूर्ण संसदीय क्षेत्र से लगभग 445 हज यात्रियों को हज 2026 में हज यात्रा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। मंदसौर से 159 है नीमच से 58 है रतलाम से 228 हज यात्री है मंदसौर संसदीय क्षेत्र से पहली बार 445 हज यात्री हज यात्रा करेंगे । मंदसौर से 159 खुशकिस्मत हाजी साहिबान अपने सफर-ए-हज के लिए रवाना होते जा रहे हे।
मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी जिला मंदसौर के सरपरस्त आला हाजी रफीक मुल्ला साहब मंदसौर से 22 अप्रैल 2026 को अपने वतन से मुंबई के लिए रवाना होंगे हाजी साहब अपनी अहलिया बेगम के साथ और इजहार हुसैन साहब अपनी अहलिया बेगम के साथ हज के मुकद्दर सफर पर रवाना होंगे।
मन्दसौर से रेल के ज़रिये मुंबई हज हाउस के लिए रवाना होगे। ये तमाम जायरीन इंशाअल्लाह 24 अप्रैल को मुंबई से मदीना मुनव्वरा की जानिब रवाना होंगे, जहां हाज़िरी की तमन्ना हर मोमिन के दिल में बसती है।
अप्रैल माह में हज यात्रियों की रवानगी का यह सिलसिला 18 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक लगातार जारी रहेगा, जिसमें लगभग 50 से 30 हाजी साहिबान मदारपुरा से बाबू भाई मौलाना साहब 21 अप्रैल को रवाना होगे एवं मंदसौर के समाजसेवी नाहरु खां मेव साहब और उनकी अहलिया बेगम 23 अप्रैल मुम्बई छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मदीने के लिए उड़ान भरेंगे। इसके बाद 2 मई से यह मुबारक सिलसिला फिर शुरू हो जाएगा। जो 19 मई तक चलेगा। और अंतिम हज यात्री के रूप में हाजियों का काफिला रवाना होंगे, जिनका यह 20 दिन का शॉर्ट हज होगा।
जिला हज कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट शाहिद निजामी ने जायरीन का इस्तकबाल करते हुए उन्हें दिली मुबारकबाद पेश की और कहा कि “ये सफर सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि इबादत, सब्र और कुर्बानी का पैगाम है। अल्लाह तआला सभी हाजियों का हज कबूल फरमाए।” दुआओं और नेक तमन्नाओं के साथ जायरीन को रुख़्सत किया गया।
इस मौके पर सरवर खान शाहरुख शेख हज कमेटी के खिदमतगार एवं हाजियों को रुखसत करने आए उनके परिवार के सदस्य मंदसौर जिले के आम नागरिक समेत दीगर अहबाब मौजूद रहे।



