सुवासरामंदसौर जिलाराजनीति

मिशन 2027-29 को लेकर कांग्रेस को अभी से करना होगा मजबूत संगठन निर्माण : जीतू दीवान

मिशन 2027-29 को लेकर कांग्रेस को अभी से करना होगा मजबूत संगठन निर्माण : जीतू दीवान

सुवासरा। अखिल भारतीय जमीनी कार्यकर्ता आगे लाओ समिति के राष्ट्रीय संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतू दीवान ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलकाना अर्जुन खड़गे , राज्यसभा सांसद एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पत्र एवं समाचार पत्रों के माध्यम से अवगत कराया है।

उन्होंने कहा कि आगामी मिशन 2027 के तहत सरपंच, जनपद, जिला पंचायत, नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के चुनाव प्रस्तावित हैं। इसके बाद मिशन 2028 में विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव एवं मिशन 2029 में लोकसभा चुनाव होंगे। इन सभी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को अभी से मजबूत करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की पहचान कर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देना चाहिए, तभी सफलता संभव है।

जीतू दीवान ने मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का उल्लेख करते हुए कहा कि 15 माह के कार्यकाल में किसानों की फसलों में पीला रोग लगने से हुए नुकसान पर बिना सर्वे के भी किसानों को राहत राशि प्रदान की गई थी। वहीं वर्तमान डॉ मोहन यादव सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में किसानों की स्थिति दयनीय होती जा रही है। फसलों का सही सर्वे नहीं किया जा रहा और किसानों को मात्र 400-500 रुपए प्रति बीघा मुआवजा दिया जा रहा है, जिससे किसान आर्थिक संकट में हैं।

उन्होंने आगे कहा कि कई किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है।

इसी संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी से मांग की गई है कि ब्लॉक स्तर पर ट्रैक्टर यात्राएं निकाली जाएं, जिससे किसान एकजुट होकर अपनी समस्याओं के लिए संघर्ष कर सकें और आवश्यकता पड़ने पर धरना-प्रदर्शन भी किया जा सके।

उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी और उनके अधिकारों की रक्षा करेगी।

उक्त आशय की जानकारी अखिल भारतीय जमीनी कार्यकर्ता आगे लोओ समिति के मध्य प्रदेश मीडिया प्रभारी के अध्यक्ष पंकज बैरागी ने एक प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}