मंदसौर शहर कांग्रेस द्वारा केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री की सद्बुद्धि हेतु किया सद्बुद्धि यज्ञ

महिला आरक्षण बिल जल्द लागू करने की मांग
मंदसौर। 21 अप्रैल मंगलवार को सुबह 9:00 बजे गाँधी चौराहा मंदसौर पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा सरकार और प्रधानमंत्री के लिए सदबुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया।
शहर कांग्रेस मंदसौर की अध्यक्ष इष्टा भाचावत ने बताया कि महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी सरकार द्वारा कांग्रेस के खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा हैं की कांग्रेस महिला विरोधी हैं सरकार और प्रधानमंत्री लगातार झूठ बोल रहे हैं उन्हें सदबुद्धि प्रदान कराने के लिए शहर कांग्रेस मंदसौर द्वारा आज सदबुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया हैं। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए सरकार से शीघ्र महिला आरक्षण लागू करने की मांग की है। सदबुद्धि यज्ञ पंडित बाबूलाल नागर जी द्वारा संपन्न करवाया गया और ईश्वर से यही प्रार्थना कि गई है भारत सरकार को प्रधानमंत्री को सद्बुद्धि दे और वे जल्द महिला आरक्षण बिल लागू करें ना कि इस पर राजनीति करे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर, ग्रासीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास दाशोरा, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनजीत सिंह टुटेजा, अजय लोढ़ा, महेश गुप्ता, विश्वनाथ सोनी, रमेश बृजवानी ,अकरम खान, संजय बरेट, अजय मारु, शैलेन्द्र मरोठिया, शिव शंकर सोलंकी, शुभम कुमावत, प्रीतम पंचोली, सुनील बसेर, संजय नाहर, सुनील पामेचा, सुनील गुप्ता, सादिक गौरी, आमीन खान, योगेंद्र गौड़, दुर्गेश चंदेल, आदर्श जोशी, प्रहलाद शर्मा, राकेश जैन, देवेंद्र जैन, रफत पयामी, सुनीता बंड, राखी सतरावाला, सोनाली जैन, अनीता भदौरिया, वर्षा सांखला, प्रमिला नाहर, कुमकुम सिसोदिया, योगिता बैरागी, नेहा कनकमल जैन, वर्षा माली, बबिता सोलंकी, नम्रता सतरावाला, भारती पाटीदार आदि कांंग्रेस जन उपस्थित थे।



