अपराधमध्यप्रदेशरीवा

सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक डकैती की बड़ी वारदात ने हड़कंप मचा दिया

सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक डकैती की बड़ी वारदात ने हड़कंप मचा दिया

MP के सिंगरौली में बैंक रॉबरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में शुक्रवार दोपहर को 5 हथियार बंद बदमाशों ने घुसकर जमकर उत्पात मचाया। पूरे बैंक को बंधक बना लिया और मैनेजर को बंदूक की बट से मारकर घायल कर नकदी से भरी पेटी और कैश कलेक्शन काउंटर को लूट लिया। लुटेरे नकदी सहित सोना—चांदी सहित करीब 35 लाख की लूट करके बड़े आराम से निकल गए।

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक डकैती की बड़ी वारदात ने हड़कंप मचा दिया है। बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में शुक्रवार दोपहर करीब 5 हथियारबंद बदमाश घुस गए और फिल्मी अंदाज में लूट को अंजाम दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो बदमाश पहले बैंक में दाखिल हुए और कर्मचारियों व ग्राहकों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया। कुछ ही मिनटों में उनके तीन और साथी अंदर आ गए और पूरे बैंक पर कब्जा कर लिया। इस दौरान बैंक में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के मारे सहम गए।

एसपी मनीष खत्री के अनुसार, बदमाशों ने बैंक मैनेजर से कैश और लॉकर की जानकारी मांगी। विरोध करने पर मैनेजर के साथ मारपीट की गई और बंदूक की बट से हमला भी किया गया।

करीब 15 मिनट तक बदमाशों ने बैंक में उत्पात मचाया और फिर नकदी व जेवर से भरा बैग लेकर फरार हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, करीब 9-10 किलो सोना और लगभग 20 लाख रुपये कैश लूटा गया है। सोने की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये आंकी जा रही है, हालांकि पुलिस अभी सटीक आंकड़ा जुटा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शहर के सभी एग्जिट पॉइंट सील कर दिए गए।

शाम को रीवा पहुंचें डीजीपी

रीवा, मध्य प्रदेश पुलिस के मुखिया कैलाश मकवाणा (डीजीपी) आज शाम बाय प्लेन शाम को रीवा पहुंचेंग। रीवा से जाएंगे सिंगरौली,वहीं होगा रात्रि विश्राम। सिंगरौली में दिनदहाड़े हुई बैंक डकैती के घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे डीजीपी कैलाश मकवाणा। संभागभर में अलर्ट रहा।

सिंगरौली बैंक डकैती:– हटाए जा सकते है कुछ पुलिस अधिकारी, हलचल तेज कुछ ही देर में सिंगरोली पहुंचेंगे डीजीपी श्री मकवाना के साथ स्पेशल डीजी व रीवा जोन के प्रभारी अनिल कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}