सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर सुवासरा का कक्षा 10वीं 87.7 एवं 12वीं 81.8 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा

सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर सुवासरा का कक्षा 10वीं 87.7 एवं 12वीं 81.8 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा
✍️पंकज बैरागी
सुवासरा। सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुवासरा के भैया बहिनों ने एक बार फिर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। हाल ही में घोषित हुए शिक्षण सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में विद्यालय के भैया-बहिनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की श्रेष्ठ परंपरा को कायम रखा है।कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 87.75% तथा 12वीं विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम 84.28% तथा 12वीं वाणिज्य संकाय का परीक्षा परिणाम 72.2% रहा।
विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और आचार्य दीदियों के मार्गदर्शन का प्रमाण देते हुए कक्षा 10वी में प्रथम श्रेणी-41 एवं *द्वितीय श्रेणी-2 तथा कक्षा 12वीं मे प्रथम श्रेणी- 56 व द्वितीय श्रेणी-16 भैया -बहिन उत्तीर्ण हुए l कक्षा 12 वीं के भैया-बहिनों ने 12 लैपटॉप अर्जित कर विद्यालय के गौरव को बढ़ाया है l
विद्यालय टॉपर 10वीं – बहिन किंजल कुंवर/श्री विनोदसिंह जी 94.2% (प्रथम),भैया छत्रपालसिंह केसरसिंह जी 91.8% (द्वितीय) बहिन आस्था फरक्या संदीप फरक्या 91.6 (तृतीय) स्थान प्राप्त किया l
विद्यालय टॉपर-: 12वीं का परीक्षा परिणाम 81.80% रहा।विद्यालय टॉपर:- 12वीं (वाणिज्य संकाय) बहिन पार्वती सेठिया नीलेश सेठिया (87.2%) तथा 12वीं (विज्ञान संकाय) बहिन अरविना मोहम्मद सलीम 84.2% (प्रथम),बहिन किरण मेहर खुमानलाल मेहर 83.8 (द्वितीय) भैया पवन व्यास दशरथ व्यास 79.2 (तृतीय) स्थान प्राप्त किया l
इस स्वर्णिम सफलता पर विवेकानंद शिक्षण समिति एवं समस्त आचार्य परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की है। प्राचार्य *श्री संतोष जी यादव* एवं प्रधानाचार्य *श्री सुनील सोनी* ने इस उपलब्धि का श्रेय भैया बहिनों के कड़े परिश्रम, आचार्य दीदियों के कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों ने निरंतर सहयोग को दिया है।
“यह सफलता हमारे विद्यालय के संस्कारों और शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम है। सभी सफल भैया बहिनों को उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ।”



