नीमचमनासा

श्री सेन जी महाराज की 726 वीं जयंती नगर में हर्षोल्लास से मनाई

श्री सेन जी महाराज की 726 वीं जयंती नगर में हर्षोल्लास से मनाई

 राजू पटेल

कुकड़ेश्वर ।प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी सेन समाज के आराध्य देव श्री सेन जी महाराज की 726 वीं जयंती नगर में हर्षोल्लाह से मनाई गई ।

सेन समाज के वरिष्ठजनों महिलाओं बच्चों सहित एक भव्य चल समारोह का आयोजन श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर से किया गया चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ पुनः श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर पर पहुंचा

चल समारोह में पुरुष श्वेत वस्त्र एवं महिलाएं चुनर धारण कर कलश यात्रा लेकर सम्मिलित हुई ‌

श्री सेन जी महाराज की भव्य झांकी एवं श्री लक्ष्मीनाथ भगवान के विमान का नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना एवं पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया चंपा बाजार में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष बेरोजगार प्रकोष्ठ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल के उपाध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने सभी समाज जनों का स्वागत किया।

चल समारोह का समापन श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर पर महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ  समाज के सामूहिक भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ

भव्य एवं सफल आयोजन हेतु सेन समाज नगर अध्यक्ष श्री राजेंद्र सेन कच्छावा एवं सचिव श्री राजेश सोलंकी ने सभी समाज बंधुओ का आभार माना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}