जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत केथूली की घोड़ा बावड़ी पर किया श्रमदान

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत केथूली की घोड़ा बावड़ी पर किया श्रमदान
भानपुरा- जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक के निर्देशन में विकासखंड भानपुरा की चयनित नवांकुर संस्था अर्पण सेवा समिति ढाबलामाधोसिंह एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा श्रमदान व स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक मुकेश सोलंकी परामर्शदाता शिवाजी बंबोरिया,लोकेश कुमार जांगड़े, नवांकुर संस्था कार्यक्रम समन्वयक राजेश बैरागी रामदयाल मीणा की उपस्थिति में घोड़ा बावड़ी ग्राम केथूली में साफ सफाई कचरा हटाना एवं जल स्रोतों के संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी निभाई कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक जल स्रोतों को संरक्षित करना एवं आमजन में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद सिंह हाडा ने बताया कि यह ऐतिहासिक घोड़ा बावड़ी लगभग 400 वर्ष पुरानी है यह जल स्रोत हमारी धरोहर है जिसका संरक्षण भविष्य की आने वाली वीडियो के लिए अत्यंत आवश्यक है कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वे जल संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनेंगे कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि की जीवराज तिवारी रामदास बैरागी सत्यनारायण भट्ट देवेंद्र सिंह कुलदीप सिंह आदि उपस्थित थे ।



