Uncategorized

भीमराव अम्बेडकर कि 135 वी जयंती तहसील पार्क पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया 

भीमराव अम्बेडकर कि 135 वी जयंती तहसील पार्क पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया 

किशनगढ़ ताल

ठाकुर शंभू सिंह

आधुनिक भारत के शिल्पकार, समतावादी महामानव भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आज अंबेडकर पार्क, तहसील कार्यालय परिसर आलोट में जनपद पंचायत आलोट द्वारा गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक आलोट डॉ चिन्तामणी मालवीय, एसडीएम आलोट रचना शर्मा, जनपद सीईओ आलोट पूजा गुप्ता की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर अतिथियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके विचारों को याद करते हुए सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}