देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

11 अप्रैल को पीपीगंज रेल परिक्षेत्र में चलेगा सख्त अतिक्रमण हटाओ अभियान

11 अप्रैल को पीपीगंज रेल परिक्षेत्र में चलेगा सख्त अतिक्रमण हटाओ अभियान

गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल पीपीगंज रेल परिक्षेत्र में आवंटित दुकानों पर अतिक्रमण हटाने के लिए रेलवे प्रशासन ने सख्त अभियान शुरू करने का फैसला किया है। रेलवे ने संबंधित दुकानदारों को नोटिस चस्पा कर साफ हिदायत दी है कि यदि निर्धारित समय तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो 11 अप्रैल को रेलवे की टीम खुद अतिक्रमण हटा देगी।रेलवे प्रशासन का कहना है कि रेल परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा और यातायात सुगमता बनाए रखने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। नोटिस में स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि अतिक्रमण हटाने में देरी करने पर रेलवे द्वारा हटाने की कार्रवाई की जाएगी और इसमें किसी भी प्रकार की क्षति या नुकसान के लिए दुकानदार खुद जिम्मेदार होंगे।पीपीगंज क्षेत्र में कई दुकानें रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण कर संचालित हो रही थीं, जिसके खिलाफ स्थानीय स्तर पर शिकायतें भी आई थीं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान केवल पीपीगंज तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे परिक्षेत्र में व्यवस्थित तरीके से अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम चलाई जाएगी।दुकानदारों से अपील की गई है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लें, ताकि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। रेलवे ने सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की मदद से कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}