मंदसौर जिलासीतामऊ
13 को मंदसौर में मंदिर अर्चक पुरोहित सम्मेलन को लेकर विहिप द्वारा दिए जा रहे निमंत्रण पत्र

13 को मंदसौर में मंदिर अर्चक पुरोहित सम्मेलन को लेकर विहिप द्वारा दिए जा रहे निमंत्रण पत्र

सीतामऊ।विश्व हिंदू परिषद द्वारा मंदिर अर्चक पुरोहित सम्मेलन का आयोजन 13 अप्रैल 2026 सोमवार को सुबह 11:00 बजे को कुशाभाऊ आडोटोरियम पीजी कॉलेज मंदसौर मैं आयोजित किया जा रहा है। जिसमें विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता श्री आलोक कुमार का आयोजन के मुख्य वक्ता होंगे।इसको लेकर मठ मंदिरों के पुजारी अर्चन और पुरोहितों से विहिप के हेमंत बुलचंदानी, अनिल धनगर रामलाल जाट, अरविंद चौहान, ईश्वरलाल साहू , दिनेश दास बैरागी, बालकृष्ण बैरागी, कवि यशवंत पाटीदार, चौहान आदि विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा भेंट कर निमंत्रण पत्र प्रदान किया जा रहा है।



