आज 08 अप्रैल 2026 बुधवार का पञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

🙏🏻 श्री गणेशाय नमः 🙏🏻
🙏🏻 शुभ प्रभात 🙏🏻
आज 08 अप्रैल 2026 बुधवार का पञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल
आज 08 अप्रैल 2026 बुधवार का पञ्चांग
तिथि -कृष्ण पक्ष षष्ठी (शाम 07:02 तक)
वार- बुधवार
नक्षत्र -मूल (पूरे दिन और रात)
योग -वरीयान (शाम 05:11 तक)
करण -गर (सुबह 05:48 तक), फिर वणिज (शाम 07:02 तक)
चंद्र राशि -धनु
दिशा शूल – आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि धनु होगी ।
आज सम्पूर्ण दिन रात्रि तक जन्म लेने वाले बच्चों का मूल नक्षत्र होगा ।
आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर ये, यो, भ, भी पर रखे जा सकते हैं।
आज का शुभ मुहूर्त –
अभिजीत मुहूर्त- कोई नहीं
चंद्रोदय और सूर्योदय का समय –
सूर्योदय का समय- 06:04
सूर्यास्त का समय- 18:27
चन्द्रोदय- 24:10
चन्द्रास्त- 10:00
आज का अशुभ मुहूर्त –
गुलिक काल: 10:43 − 12:16
यमगण्ड: 07:37 − 09:10
राहुकाल: 12:16 − 13:48

////////////////////////////////////////////////////
आज 08 अप्रैल 2026 बुधवार का राशिफल
मेष राशि -आज भाग्य का साथ मजबूत रहेगा. कामकाज में आसानी आएगी और वरिष्ठों का मार्गदर्शन लाभ देगा. पद-प्रतिष्ठा से जुड़े मामलों में सुधार होगा और आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. योजनाएं उम्मीद से बेहतर परिणाम दे सकती हैं.
शुभ रंग: खाकी, शुभ अंक: 5, 8, 9
वृष राशि –स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहना होगा. खानपान और दिनचर्या पर ध्यान देना जरूरी रहेगा. परिवार का सहयोग मिलेगा और कामकाज में धीरे-धीरे प्रगति होगी. विवादों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा.
शुभ रंग: सफेद और गुलाबी शुभ अंक: 6 और 2
मिथुन राशि – आज साझेदारी और व्यापार में सफलता के योग हैं. दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और करीबी लोगों का भरोसा मिलेगा. करियर में आगे बढ़ने के मौके बनेंगे और महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफलता मिलेगी.
शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 4, 5, 8
कर्क राशि – आज कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने की जरूरत है. मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी. किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है. समय पर काम पूरा करना जरूरी रहेगा.
शुभ रंग: आसमानी, शुभ अंक: 2, 4, 5, 8
सिंह राशि –आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा. मित्रों का साथ मिलेगा और काम में तेजी आएगी. नई योजनाओं में सफलता के संकेत हैं और शिक्षा-प्रशिक्षण में रुचि बढ़ेगी.
शुभ रंग: पिस्ता,शुभ अंक: 1, 4, 5
कन्या राशि – परिवार और रिश्तों पर ध्यान देना होगा. बड़ों की सलाह मानना लाभकारी रहेगा. कार्यक्षेत्र में प्रबंधन क्षमता से काम आगे बढ़ेगा, लेकिन भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी है.
शुभ रंग: गहरा हरा ,शुभ अंक: 4, 5, 8
तुला राशि -आज आर्थिक और व्यापारिक मामलों में सुधार के संकेत हैं. संवाद कौशल से सफलता मिलेगी और सामाजिक दायरा मजबूत होगा. नए अवसर सामने आ सकते हैं.
शुभ रंग: फिरोजी,शुभ अंक: 4, 5, 6, 8
वृश्चिक राशि – पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा. रिश्तों में मजबूती आएगी और सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा. जीवन स्तर सुधारने की दिशा में प्रयास सफल होंगे.
शुभ रंग: गुड़ जैसा, शुभ अंक: 5, 8, 9
धनु राशि –आज वित्तीय मामलों में नियंत्रण बनाए रखना जरूरी होगा. रचनात्मकता से काम में सफलता मिलेगी और करियर में नए अवसर बनेंगे. संतुलित निर्णय लेना लाभकारी रहेगा.
शुभ रंग: पाइनेपल, शुभ अंक: 2, 3, 8
मकर राशि -आज आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतनी होगी. निवेश सोच-समझकर करें और जल्दबाजी से बचें. विदेश से जुड़े कामों में रुचि बढ़ सकती है.
शुभ रंग: समुद्री, शुभ अंक: 4, 5, 8, 9
कुंभ राशि – आज रिश्तों में सुधार और सहयोग का दिन है. मित्रों और परिवार का साथ मिलेगा. करियर में भी सहयोग से सफलता मिलेगी और सामाजिक सम्मान बढ़ेगा.
शुभ रंग: मोरपंख जैसा ,शुभ अंक: 4, 5, 8
मीन राशि – आज का दिन करियर में प्रगति का संकेत दे रहा है. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं.
शुभ रंग: ऐप्पल ग्रीन, शुभ अंक: 3, 6, 8
