शामगढ़ पुलिस कि कार्यवाही, आरोपी बबलु सिह के कब्जे से 41.28 लीटर अंग्रेजी शराब व प्रयुक्त कार जप्त

शामगढ़ पुलिस कि कार्यवाही, आरोपी बबलु सिह के कब्जे से 41.28 लीटर अंग्रेजी शराब व प्रयुक्त कार जप्त
शामगढ़ ।पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में एवं श्रीमती हेमलता कुरील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (गरोठ) एवं श्री दिनेश प्रजापति एसडीओपी सीतामऊ के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी शामगढ उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय की टीम ने ग्राम छायन से टकरावद जाने के रास्ते मे, रिलेक्स पाइन्ट ढाबे के पास से आरोपी बबलुसिंह पिता रणजीतसिंह सौंधिया राजपूत उम्र 29 साल निवासी ग्राम छायन के कब्जे वाली एक सफेद रंग की एक सफेद रंग की मारुति सुजूकी कम्पनी की डिजायर कार क्रमांक MP 14 ZM 7090 से अवैध अंग्रेजी शराब कुल 41.28 लीटर जप्त करने में सफलता हासिल की।
04.04.2026 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि छायन टकरावद रोड पर एक व्यक्ति अपनी सफेद रंग की डिजायर कार क्रमांक MP 14 ZM 7090 जिसके पिछे तरफ लाल रेडियम से रिलेक्स पाइन्ट होटल लिखा हुआ है जिसमे अवैध शराब की पेटीया लेकर जाने वाला है जिसे घेराबंदी कर पकडा जा सकता है। सूचना विश्वनीय होने से थाना प्रभारी शामगढ उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय के द्वारा तत्काल टीम गठित कर घेराबंदी की जाकर एक सफेद रंग की मारुति सुजूकी कम्पनी की डिजायर कार क्रमांक MP 14 ZM 7090 के चालक बबलुसिंह पिता रणजीतसिंह सौंधिया राजपूत उम्र 29 साल निवासी ग्राम छायन जिला मन्दसौर को पकडा जिसकी तलाशी लेने पर कार मे अवैध शराब की पेटीया भरी होना पायी गयी जो मौके पर शामगढ पुलिस द्वारा कार्यवाही करते बबलुसिहं के कब्जे वाली कार को चैक करते उसमे कार मे 02 किंग फिशर बियर की पेटीया एवं 02 रोयल स्टेज व्हिस्की अंग्रेजी शराब की पेटिया भरी होना पाई जो अवैध शराब की कुल मात्रा 41.28 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब कीमती 23,760/- रूपये की होना पायी गई जो आरोपी बबलुसिंह पिता रणजीतसिंह सौंधिया राजपूत को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34 आबकारी एक्ट का थाना शामगढ पर पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
जप्त मश्रुका 01. किंग फिशर बियर की 02 पेटीया एवं रोयल स्टेग व्हिस्की अंग्रेजी शराब की 02 पेटिया कुल
अवैध शराब की मात्रा 41.28 लीटर कीमती 23,760/- रूपये एव एक सफेद रंग की मारुति सुजूकी कम्पनी की डिजायर कार क्रमांक MP 14 ZM 7090 कीमती 7,00,000 रुपये
गिरफ्तार आरोपीः- बबलुसिंह पिता रणजीतसिंह सौंधिय राजपूत उम्र 29 साल निवासी ग्राम छायन जिला मन्दसौर
सराहनीय कार्य – उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी शामगढ श्री कपिल सौराष्ट्रीय, उप निरीक्षक रविन्द्र प्रताप डांगी, प्रआर. 319 प्रदिप पानेरी, आर. 318 प्रेम रावत व पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।



