भानपुरामंदसौर जिला

भानपुरा पुलिस व्दारा मोटर सायकल से अफीम की खेप पकडी आरोपी लोकेश प्रजापति गिरफ्तार 

भानपुरा पुलिस व्दारा मोटर सायकल से अफीम की खेप पकडी आरोपी लोकेश प्रजापति गिरफ्तार

भानपुरा -पुलिस अधीक्षक  श्री विनोद कुमार मीणा (भापुसे) के व्दारा निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमती हेमलता कुरिल एवं एसडीओपी गरोठ श्री विजय कुमार यादव के कुशल मार्गदर्शन एवं भानपुरा थाना प्रभारी निरी. रमेशचंद दांगी के नेतृत्व मे दिये गये निर्देशो से थाना भानपुरा के उनि बापुसिंह बामनिया एवं टीम व्दारा मुखबीर सूचना के आधार पर दिनांक 30.03.2026 को भानपुरा झालावाड रोड भगवानपुरा के पास से एक बजाज प्लेटिना मोटर सायकल RJ 33SG6793 से तस्करी करते हुए आरोपी लोकेश प्रजापति पिता जुगल प्रजपाति नि. ग्राम भोलु थाना चेचट जिला कोटा राजस्थान से 2005 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम किमती 400000/- रुपये मोटर सायकल किमती 40000/- रुपये को जप्त किया गया । आरोपी को गिरफ्तार किया गया आरोपी के विरुध्द थाना भानपुरा पर अप.क्र. 89/2026 धारा 8/18,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजिबध्द किया गया । आरोपी से अवैद मादक पदार्थ लाने ले जाने के बारे मे पुछताछ करते रामरतन पिता मेहताब किरार नि. भोलु थाना चेचट से लाना बताया जिसे भी प्रकऱण मे नामजद आरोपी बनाया गया है । आरोपी का पुलिस रिमांड प्राप्त कर पुछताछ कर अग्रीम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

जप्त मश्रुका– 2005 ग्राम अफीम किमती 400000/-

एक बजाज प्लेटिना मोटर सायकल RJ 33 SG 6793 किमती 40000/-

गिरफ्तार आरोपी– 1.लोकेशप्रजापति पिता जुगल प्रजपाति नि. ग्राम भोलु थाना चेचट जिला कोटा (राजस्थान)

वांछित आरोपी – 1. रामरतन पिता मेहताब किरार नि. भोलु थाना चेचट जिला कोटा (राजस्थान)

सराहनिय कार्य- निरी. रमेशचंद दांगी थाना प्रभारी भानपुरा की टीम का महत्वपुर्ण योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}