गत वर्ष कि तुलना में 2025-26 में कृषि उपज मंडी सुवासरा कि आवक आय में तीन गुना वृद्धि हुई, मंडी सचिव जैन का किया स्वागत

गत वर्ष कि तुलना में 2025-26 में कृषि उपज मंडी सुवासरा कि आवक आय में तीन गुना वृद्धि हुई, मंडी सचिव जैन का किया स्वागत
सुवासरा। कृषि उपज मंडी समिति सुवासरा प्रतिदिन चालू है समस्त कृषक बंधुओ से अनुरोध किया जाता है की अवकाश के दिनों को छोड़कर अपनी कृषि उपज मंडी प्रांगण सुवासरा में विक्रय कर सकते हैं एवं सही तौल, उचित दाम एवं नगद भुगतान प्राप्त करे। कृषि उपज मंडी सुवासरा में गत वर्ष 2024-25 की तुलना में इस वर्ष 2025-26 में आय एवं आवक में तीन गुना वृद्धि दर्ज हुई। मंडी कि आय और आवक में वृद्धि होने पर क्षेत्रीय विधायक श्री हरदीप सिंह डंग, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा डॉ विजय पाटीदार, जिपं पूर्व अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका गोस्वामी पूर्व ब्लाक चिकित्साधिकारी डॉ के आर पाटीदार महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रुपल संचेती नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ बालाराम परिहार ग्रेन व्यापारी संघ अध्यक्ष संजय भाई उपाध्यक्ष नपं उपाध्यक्ष सीमा मांदलिया आदि ने प्रेस क्लब द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मंडी सचिव श्री जैन कि प्रशंसा करते हुए सचिव विजय कुमार जैन का स्वागत अभिनंदन किया।
इस मंडी सचिव विजय कुमार जैन द्वारा बताया गया कि कुछ लोगों द्वारा अफवाह फैलाई जा रही है की मंडी बंद है कृपया अफवाहों से बचे मंडी सुवासरा अवकाश के दिनों को छोड़कर प्रतिदिन चालू है।



