दलौदामंदसौर जिलासामाजिक
भगवान महावीर जन्मोत्सव पर रथ यात्रा पुरे नगर में धुमधाम से निकली

भगवान महावीर जन्मोत्सव पर रथ यात्रा पुरे नगर में धुमधाम से निकली
भावगढ़ । जैन समाज द्वारा सोमवार को भगवान महावीर जन्मोत्सव बड़े ही धूम-धाम से मनाया बैण्ड बाजे के साथ रथ पुरे गांव में निकला सभी ने अपने अपने घरों के सामने पुजा अर्चना कि साथ ही भक्तजन भजनो पर झुम उठे रथ यात्रा में जैन समाज के गांव ही सर्व समाज उपस्थित रहा बताया जाता है कि जैन धर्म के 24 तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है इस दिन जैन समुदाय पुजा रथ यात्रा ओर दान पुण्य धार्मिक प्रवचन भगवान महावीर स्वामी कि प्रमुख शिक्षा सत्य बोलना ओर ईमानदारी से जीना यही सबसे बड़ा धर्म होता है पर्व हमें शांति संयम और नियंत्रण का संदेश देता है।जैन समाज के अध्यक्ष महावीर कुमार डोसी ने नेतृत्व में यह आयोजन हुआ रथ यात्रा दिगम्बर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर सदर बाजार शितला माता मन्दिर आजाद मोहल्ला पिपली चोक श्वेताम्बर जैन मंदिर पंचायत भवन नान्दवेल रोड मन्दसौर रोड सदर बाजार में होकर सभी दिगम्बर जैन मंदिर पहुंचे वहां पर उपासना कि ओर भगवान महावीर जन्मोत्सव के बारे में जानकारी दी रथ यात्रा में भावगढ़ थाना पुलिस प्रशासन एवं पत्रकार गण उपस्थित रहे।



