नगरी, नगर परिषद के साधारण सम्मेलन में बजट पास की पार्षदो की अनुपस्थिति रही, 25 करोड से अधिक आय व्यय का बजट पारित

नगरी, नगर परिषद के साधारण सम्मेलन में बजट पास की पार्षदो की अनुपस्थिति रही, 25 करोड से अधिक आय व्यय का बजट पारित

नगरी । राजकुमार जैन।
नगर परिषद कार्यालय सभाकक्ष में परिषद का साधारण सम्मेलन रखा गया। सम्मेलन की अध्यक्षता श्रीमती संगीता घनश्याम बग्गड द्वारा की गई।
उक्त बैठक में नगर परिषद नगरी का वर्ष 2026-27 का बजट जिसमें अनुमानित आय 25 करोड 25 लाख 56 हजार बासठ रू, अनुमानित व्यय 25 करोड 08 लाख 92 हजार रू, संचित निधी 16 लाख 63 हजार एवं बचत 1062 का पारित किया गया तथा 15वाँ वित्त अंतर्गत नगर में पेयजल व्यवस्था हेतु कुआ खनन एवं निर्माण कार्य, जलकर, संपत्तिकर, समेकितकर, शिक्षा उपकर, विकासउपकर आदि करों में किसी प्रकार की कर वृद्धि नहीं करते हुए –
पानी का टेंकर किराया 500 रू।
पानी का टेंकर खडा करने का 800 रू,
नामातंरण आवेदन शुल्क 100 रू.
नामातंरण प्रकाशन शुल्क 100 रू.
विकास शुल्क डायवर्सन 3 रू वर्ग फीट
नामातंरण एक वर्ष 150 रू में वृद्धि करते हुए समस्त कर यथावत प्रस्तावित किए गए है।
पार्षद को रुचि नहीं विकास कार्यों में
नगर पंचायत सभागृह में वर्ष 2026 और 2027बजट के संदर्भ में एक साधारण सम्मेलन रखा गया था इसमें भी कई पार्षदों ने भाग नहीं लिया इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि ऐसी महत्वपूर्ण बैठक में भी पार्षदों में भाग नहीं लिया।
नगराज भेरुजी मेला आयोजित किया जाएगा
नगराज भेरू मेला प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आयोजन की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें मेला सभापति रामेश्वर अटोलिया एवं सदस्य राजेश जैन, राजगोपाल टेलर, श्रीमती गायत्री मुकेश धाकड, श्रीमती राजु मुकेश धाकड, श्रीमती मंजु नरेन्द्र धाकड होगे । बैठक में नगर परिषद उपाध्यक्ष धनश्याम अटोलिया, सांसद प्रतिनिधि धनश्याम बग्गड़ सहित पार्षदगण मुख्यनगरपालिका अधिकारी धरमचंद जैन उपस्थित थे।



