सुवासरा पेट्रोल पंप चौराहे पर बड़ा हादसा टला, चलती बस में वायरिंग लीकेज से इंजन में उठा धुआं

सुवासरा पेट्रोल पंप चौराहे पर बड़ा हादसा टला, चलती बस में वायरिंग लीकेज से इंजन में उठा धुआं
रिपोर्टर – पंकज बैरागी
सुवासरा नगर के शामगढ़ मंदसौर चौमहला रोड़ पेट्रोल पंप चौराहे पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील मंडलीय के पेट्रोल पंप के पास मंदसौर से राजस्थान की ओर जा रही एक यात्री बस में अचानक तकनीकी खराबी आ गई।
बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के चलते बस की वायरिंग में लीकेज हो गया, जिसके कारण अचानक इंजन से तेज धुआं निकलने लगा। बस में उस समय कई यात्री सवार थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक व अन्य लोगों की सूझबूझ से सभी यात्रियों को तुरंत सुरक्षित बस से नीचे उतार लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
गौरतलब है कि यह घटना पेट्रोल पंप के बेहद नजदीक हुई, जहां बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ मौजूद रहता है। यदि समय रहते स्थिति पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
स्थानीय लोगों ने चालक की सतर्कता की सराहना की, वहीं इस घटना के बाद बसों की तकनीकी जांच को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।



