गरोठमंदसौर जिला

महाराणा युवा संघ के तत्वाधान में “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

महाराणा युवा संघ के तत्वाधान में “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गरोठ। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी महाराणा युवा सघ गरोठ के तत्वाधान में सोमवार को मातृ भूमि की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को समर्पित “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर वैदिक विद्वान स्वामी आत्मानंद वैदिक गुरुकुल मलारना चोड़ के संचालक आचार्य सोमदेव आर्य , आर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली के महामंत्री विनय आर्य, वैदिक प्रवक्ता दिप्ती आर्या भोपाल,जीवन सिंह शेरपुर, विनीत पोरवाल गोपुत्र सेना झालावाड़,शहीद तेज सिंह ओड़ के भतीजे तथा शहीद मुकेश प्रजापति के पिता द्वारा भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव के चित्रों दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शहीदों के त्याग, बलिदान और अदम्य साहस को नमन करते हुए उनकी स्मृति को जीवंत बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के शहिद तेज सिंह ओड़ तथा शहिद मुकेश प्रजापति के परिवारों व जीवन सिंह शेरपुर गो पुत्र सेना के विनीत पोरवाल वैदिक विद्वान आचार्य सोमदेव आर्य विनय, आर्य तथा दीप्ति आर्या का संगठन के सदस्यों द्वारा दुपट्टे तथा प्रतिक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने शहीदों के जीवन और उनके महान बलिदान पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम में नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। देशभक्ति उद्बोधनों के माध्यम से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}