रेलवे आवासों की दुर्दशा तथा निजीकरण पर रोक लगाने को लेकर कर्मचारियों ने दिया ज्ञापन

रेलवे आवासों की दुर्दशा तथा निजीकरण पर रोक लगाने को लेकर कर्मचारियों ने दिया ज्ञापन
शामगढ़।वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ कोटा मंडल के निर्देशन में कोटा मंडल के सभी सहायक मंडल इंजीनियर कार्यालय पर बुधवार को रेलवे कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन रखा गया।जिसमें शाखा शामगढ़ ने भी सहायक मंडल इंजीनियर के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया उक्त धरना प्रदर्शन में 30 सूत्रीय मांग का ज्ञापन शामगढ़ सहायक मंडल इंजीनियर को दिया गया इन मांगों में अधिकतर मांगे इंजीनियरिंग विभाग से संबंधित थी साथ ही साथ रेलवे कॉलोनी की जर्जर सड़क, रेलवे आवासों की दुर्दशा तथा निजीकरण पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाना आदि बातों को रखा गया उक्त धरना प्रदर्शन में बड़ी सख्या में विक्रमगढ़ आलोट तथा शामगढ़ के कर्मचारियों ने भाग लिया तथा इन समस्याओं को निराकरण के लिए ज्ञापन दिया।
==================



