मंदसौर जिलाभानपुरा

जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ, जल स्वच्छता और संरक्षण कि दिलाई शपथ

जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ, जल स्वच्छता और संरक्षण कि दिलाई शपथ

भानपुरा- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ब्लॉक भानपुरा में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम( सी.एम.सी. एल. डी.पी.) के अंतर्गत जलशक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम का शंखनाद किया गया।

जिसमें ब्लाक समन्वयक मुकेश सोलंकी द्वारा कार्यकम के बारे में सभी छात्र छात्राओं को जानकारी दी गई व सभी छात्रों को अपने क्षेत्र में जल संरक्षण की गतिविधि के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के बारे मे सभी परामर्शदाता द्वारा छात्रों की गतिविधि का शुभारंभ किया जिसमें वृक्ष, जल स्रोत पूजन छात्रों के माध्यम से कराई गई तत्पश्चात कार्यक्रम रैली का आयोजन किया गया व कक्षा पूर्ण होने के बाद सभी छात्रों को नगर की शिव नंदी बावड़ी में क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान बावड़ी की साफ सफाई का कार्य सभी छात्रों व परामर्शदाता शिवाजी बंबोरिया, लोकेश कुमार जांगड़े,जगदीश कुमार मिश्रा व नवांकुर संस्था नावली से रामप्रसाद मीणा के माध्यम से कराया गया सफाई के उपरांत सभी छात्रों को जल स्वच्छता और संरक्षण की शपथ परामर्शदाता जगदीश मिश्रा द्वारा शपथ दिलाई गई।

अंत में कार्यक्रम का आभार अनिल कुमार बागड़ी द्वारा माना गया। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था ग्राम उत्थान सेवा समिति से रामप्रसाद मीणा भी उपस्थित व कक्षा का निरीक्षण भी किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}