मेलखेड़ा चौराहे पर बगुनिया गांव के लोगों द्वारा दुष्कर्म की घटना के मामले को लेकर हंगामा किया, सड़क जाम की

मेलखेड़ा चौराहे पर बगुनिया गांव के लोगों द्वारा दुष्कर्म की घटना के मामले को लेकर हंगामा किया, सड़क जाम की
शामगढ़- मंदसौर जिले के मेल खेड़ा चौराहे पर बगुनिया गांव के कुछ लोगों द्वारा नाबालिग लड़की के दुष्कर्म को लेकर आरोप लगाते हुए, काफी देर सड़क जाम की, इस मामले की जानकारी मिलने पर शामगढ़ थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को समझने की कोशिश की, कई घंटो की मशक्कत के बाद पुलिस के आश्वासन देने पर माने, पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर परिजन एवं समाज जन थाने में पहुंचे और पीड़िता नाबालिक का मेडिकल करवाने एवं आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। काफी देर तक यह मामला चलता रहा। इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी हेमलता कुरील थाने पहुंचे। और पीड़िता के परिजनों से बात करने के पश्चात दिए गए आवेदन पर की गई मांग पर संतुष्ट करते हुए, कार्रवाई का आश्वासन दिया,उसके पश्चात नाराज परिजन माने थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्र को आवेदन देते हुए, पीड़िता के परिजन और समाजजनों ने देर रात 8:00 बजे करीब आवेदन में रखी मांग पर संतुष्ट होने पर मामला शांत हुआ


