सुवासरा में राजा टोडरमल जी कि जयंती समारोह का दो दिवसीय आयोजन संपन्न

विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ राजा टोडरमल जी कि प्रतिमा का किया अनावरण

✍️ पंकज बैरागीसुवासरा ।नगर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी राजा टोडरमल की जयंती पोरवाल समाज द्वारा बड़े ही उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
यह आयोजन पोरवाल समाज सुवासरा, पोरवाल युवा संगठन सुवासरा एवं पोरवाल महिला मंडल सुवासरा के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न आकर्षक आयोजन किए जिसमें 17 मार्च मंगलवार) को दोपहर 12 बजे बच्चों के लिए फूड स्टॉल, बाल मेला एवं कपल गेम महिलाओं व बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताओं एवं वाहन रैली का आयोजन किया गया।
तथा 18 मार्च बुधवार को सुबह 08 बजे नया शिशु मंदिर, पोरवाल परिणय रिसोर्ट (बोरखेड़ी रोड) पर पर समाज जन एकत्रित हुए एवं स्वल्पाहार किया गया। ध्वज की बोली लगी एवं महाआरती की बोली लगी दोनों ध्वज की बोली प्रकाशचंद्र शंकरलाल जी सेठिया ने ध्वज की बोली ली एवं टोडरमल की महाआरती बाबुलाल भवरलाल जी मादलिया ने ली उसके पश्चात नगर में भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए निकाली गई जिसमें ढोल, नगाढ़े ,बग्गी वही नगर में कई स्थानों पर सर्वधर्म समाजजनों के द्वारा राजा टोडरमल जयंती पर पुष्पवर्षा से स्वागत वंदन अभिनंदन किया।
वहीं समाजजन ने भी जगह जगह स्वागत रखा जिसमें राजा टोडरमल मार्ग पर शिवनारायण प्रभुलाल मुन्या उसके पश्चात पुराने बस स्टैंड पर हरि ॐ उत्सव समिति द्वारा एवं मारुति नगर में सभापति निशा महेश धनोतिया परिवार द्वारा एवं गणेश चौक पर केशरीमल शंकरलाल धनोतिया(महुवा वाला) एवं तरनोद पर कालुराम जी फूलचंद मादलिया एवं विजय गोरधनलाल मुन्या ढोढर वाले के परिवारों द्वार स्वागत किया।
उसके बाद चल समारोह पोरवाल परिणय रिजॉर्ट पहुंचा उसके पश्चात स्वल्पाहार करके राजा टोडरमल जी की मूर्ति का अनावरण समाजजन एवं अतिथि द्वारा किया गया उसके पश्चात अतिथि सम्मान किया गया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं दोपहर 2:00 बजे मैरिज हॉल का भूमि पूजन किया गया।
सभी समाजजनों ने अपने व्यापार-व्यवसाय शुभ से शाम तक बंद रखकर कार्यक्रम को सफल बनाया एवं समाज की एकता का परिचय दिया साथ ही जयंती के उपलक्ष्य में फाग महोत्सव कार्यक्रम भी आयोजित उसके बाद सभी का सहभोज एक साथ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में क्षेत्र के पूर्व कैबिनेट मंत्रीएवं वर्तमान विधायक हरदीप सिंह डंग, जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गाविजय पाटीदार,समाज के अरविंद पोरवाल (चौमेला), जगदीश कोठारी (बसई) समाजसेवी, रिंकेश डपकरा जिला पंचायत सदस्य मंदसौर एवं विधानसभा श्रेत्र गरोठ श्रीमती नीलकमल राजेश मेहताभाजपा मंडल अध्यक्ष शामगढ़, यश गुप्ता (डायरेक्टर, दान पत्र फाउंडेशन, बतगढ़ न्यूज़ इंदौर) सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें अध्यक्ष पोरवाल समाजसुवासरा– रामचंद्र गुप्तासचिव घनश्याम धनोतिया अध्यक्ष, युवा संगठन भरत मंदलिया,अध्यक्ष, महिला मंडल श्रीमती किरण मंडवारिया, राजाटोडरमल जयंती समिति के सदस्यगण अरुण सेठिया (अध्यक्ष, टोडरमल जयंती) पवन मुनिया (अ.भा.राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष) भरत मंदलिया (नगर अध्यक्ष पवन धनोतिया (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) आनंद मुजावदिया (नगर सचिव) डॉ.यश मुड़वारिया (सहसचिव) प्रीतेश चौधरी(कोषाध्यक्ष) दीपक धनोतिया (सहकोषाध्यक्ष) पवन फरक्या (उपाध्यक्ष) जगदीश डपकरा (उपाध्यक्ष) योगेश उदिया (उपाध्यक्ष) राहुल मंदलिया (संगठन मंत्री) मानव ड़पकरा(नगर मंत्री) अभिषेक फरक्या (महामंत्री) किशन मेहता (उपाध्यक्ष) विजय मुन्या (जिला मंत्री), प्रवीण फरक्या (संगठन मंत्री) विकाश धनोतिया (संगठन मंत्री) रोहन मंदलिया (मंत्री) अमन धनोतिया (सहमंत्री) नितेश डपकरा((सहमंत्री) मयंक काला ( सोशल मीडिया प्रभारी) विपिन फरक्या (संगठन मंत्री) दीपक मंदलिया (मंत्री) अमन फरक्या (मंत्री) दीपक सेठिया (सहमंत्री) आदि समस्त युवा साथियों सहित अन्य युवा कार्यकर्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का संचालन महेश गुप्ता (शिक्षक)ने किया एवं आभार पोरवाल युवा संगठन के नगर सचिव आनंद मुजावदिया ने माना उक्त की जानकारी पोरवाल युवा संगठन के अध्यक्ष भरत मादलिया ने दी।



