भलाई की सप्लाई टीम ने स्वर्गीय श्री काला की स्मृति में पानी की टंकियां वितरित की

भलाई की सप्लाई टीम ने स्वर्गीय श्री काला की स्मृति में पानी की टंकियां वितरित की
पंकज बैरागी
सुवासरा।नगर में भलाई की सप्लाई में आज पूर्व नगर परिषद अध्यक्षा स्वर्गीय श्रीमती संतोष जी काला की स्मृति में गौ माता के पानी पीने के लिए 15 पानी की टंकियां का वितरण किया गया भलाई की सप्लाई टीम प्रतिवर्ष गौ माता के पानी पीने की व्यवस्था करती है और यह कार्य पिछले 10 वर्षों से जारी है जिसमें नगर एवं क्षेत्र के लोगों का सहयोग मिलता रहता है अब तक नगर में 350 से 400 के लगभग पानी की टंकियां भलाई की सप्लाई के माध्यम से रखवाई गई है कुछ टूट भी जाती है और कुछ लोग स्वयं भी अपनी ओर से सेवा में किस प्रकार की टंकियां रखते हैं जिससे कि गौ माता के एवं अन्य पशुओं के पानी पीने की व्यवस्था भीषण गर्मी में होती है ।
इस अवसर पर काला परिवार के श्री रमेश चंद काला, पार्षद बंटी भाई अश्क, पार्षद पंकज मुजावदिया, संपादक दीपक पुरोहित, पत्रकार राजू भाई परिहार, मुकेश सेन, कमल प्रजापति, राकेश गुप्ता, धनसुख पाटीदार डॉक्टर शौकत मंसूरी वूमेन पावर समिति के दर्शना मनोचा एवं उनकी पूरी टीम के साथ भलाई की सप्लाई टीम के सदस्य उपस्थित रहे। भलाई की सप्लाई के संचालक विशाल डाबी ने सभी का आभार माना।



