झावल व हतुनिया के राहुल द्वारा पिकप से 10 लाख रुपए अधिक का डोडा चूरा ले जाते सीतामऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार

झावल व हतुनिया के राहुल द्वारा पिकप से 10 लाख रुपए अधिक का डोडा चूरा ले जाते सीतामऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीतामऊ।पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में 18.03. 2026 को मुखबीर सूचना पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ सुश्री हेमलता कुरील के एसडीओपी सीतामऊ श्री दिनेश प्रजापति, मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी. कमलेश प्रजापति सीतामऊ के नेतृत्व में सीतामऊ पर पदस्थ उनि ओपी राठोर को पुलिस बल के साथ आवश्यक कार्यवाही कार्यवाही करते हुऐ गठीत टीम के द्वारा आज मूखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए दिनांक 18.03.2026 को विश्वकर्मा कृषि यंत्र दुकान के सामने ग्राम मानपुरा आम रोड से आरोपी राहुल पिता लक्ष्मीनारायण कुमावत उम्र 25 साल निवासी हतुनिया थाना अफजलपुर, राहुल पिता दिनदयाल पाटीदार उम्र 32 साल निवासी झावल थाना अफजलपुर के कब्जे वाली बीना नम्बर बोलेरो पिकअप वाहन से कुल 37 प्लास्टीक के काले कट्टो में 7 किव्टल 22 किलोग्राम डोडाचुरा कीमती 10,83000/- रुपये का जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।
गिरफ्तार आरोपीः-
01. राहुल पिता लक्ष्मीनारायण कुमावत उम्र 25 साल निवासी हतुनिया थाना अफजलपुर जिला मन्दसौर (म.प्र.)
02. राहुल पिता दिनदयाल पाटीदार उम्र 32 साल निवासी झावल थाना अफजलपुर जिला मन्दसौर (म.प्र.)
फरार आरोपीः-
1 सत्यनारायण पिता निर्भयराम पाटीदार निवासी कुंचडोद जिला मन्दसौर (म.प्र.)
02. कन्हैयालाल पिता अशोक पाटीदार निवासी हतुनिया जिला मन्दसौर (म.प्र.)
जप्त मशरुका- 7 क्विंटल 22 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कीमती 10,83000/-रुपये, बोलेरो पिकअप वाहन इंजन नम्बर GHG1H42812 कीमती 3,00,000/- रुपये, एक निले रंग का जोंडियर ट्रेक्टर कीमती 5,00,000/- रुपये, दो मोबाईल कीमती 20,000/- रुपये
सराहनीय कार्य- निरी कमलेश प्रजापति, एवं सीतामऊ टीम का विशेष योगदान रहा।



