अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन द्वारा राजा टोडरमल जयंती धूमधाम से मनाई गई

अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन द्वारा राजा टोडरमल जयंती धूमधाम से मनाई गई
संस्कार दर्शन राहुल रत्नावतअखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन, मोतीपुरा द्वारा महान प्रशासक एवं समाज सुधारक राजा टोडरमल जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई नगर के मुख्य मार्ग पर होते हुवे भव्य कलश यात्रा निकाली गयी जगह जगह समाज जन द्वारा भव्य स्वागत किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजा टोडरमल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, मातृ शक्ति युवा साथियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने राजा टोडरमल जी के जीवन, उनके आदर्शों एवं प्रशासनिक दक्षता पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। साथ ही समाज में शिक्षा, एकता एवं संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया।
इस अवसर पर सभी समाजजनों ने एकजुट होकर समाज के उत्थान एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया उक्त जानकारी पोरवाल युवा संगठन के नगर अध्यक्ष संदीप फरकिया द्वारा दी गई।



