भारती सेठिया ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट श्रेणी प्राप्त की

भारती सेठिया ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट श्रेणी प्राप्त की
सीतामऊ।गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में भारती सेठिया ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया।
जानकारी अनुसार गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन सीतामऊ नगर के श्री जेके पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया जिसमें कक्षा 11 वीं कि छात्रा कुमारी भारती मोहनलाल सेठिया सूर्याखेड़ा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट श्रेणी प्राप्त की।
जिस पर गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा छात्रा भारती सेठिया को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए कहा गया कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट श्रेणी प्राप्त कर समाज निर्माण व राष्ट्र निर्माण के साथ साथ सांस्कृतिक तथा नैतिक मूल्यों के विकास में जिस लगन निष्ठा और जागरूकता का परिचय दिया है वह प्रशंसनीय है।
छात्रा भारती सेठिया कि इस उपलब्धि पर विद्यालय के संचालक प्राचार्य एवं माता पिता शुभचिंतकों परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य कि कामनाएं की।



