ज्योतिष दर्शन

आज 17 मार्च 2026 मंगलवार का पंचांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

आज का पंचांग मंगलवार 17 मार्च, 2026 का पंचांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

विक्रम संवत् 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 27 रमजान
अयन – उत्तरायण
ऋतु – बसंत ऋतु
मास – चैत्र
पक्ष – कृष्ण

चैत्र कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि- 17 मार्च 2026 को सुबह 9 बजकर 23 मिनट तक रहेगी, उसके चतुर्दशी तिथि लग जाएगी

सिद्ध योग- 17 मार्च 2026 को सुबह 8 बजकर 15 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा, उसके बाद साध्य योग लग जाएगा

 शतभिषा नक्षत्र- 17 मार्च 2026 को पूरा दिन पूरी रात पार कर के बुधवार  सुबह 6 बजकर 9 मिनट तक

सूर्योदय का समय- 06:24
सूर्यास्त का समय- 18:20
चन्द्रोदय- 05:06
चन्द्रास्त- 16:52
चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि कुंभ राशि में होगा ।

दिशा शूल – आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

उपाय – यदि उत्तर दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व गुड़, केले अथवा काञ्जीबड़ा का सेवन करके, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।

17 मार्च 2026 के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 4:53 बजे से प्रातः 5:41 बजे तक
प्रातः सायंकाल – प्रातः 5:17 बजे से प्रातः 6:29 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:06 बजे से 12:54 बजे तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 2:30 बजे से 3:18 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 6:28 बजे से शाम 6:52 बजे तक

राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 3.00 से 4.30 तक

उपाय – राहु काल में शुभ कार्यों का प्रारंभ नहीं करना चाहिए। यदि कार्य को टाला जाना संभव ना हो तो मीठे पेय पदार्थ सेवन करके ही कार्य प्रारंभ करें। इससे राहुकाल का दुष्प्रभाव कम होगा।

तिथि – त्रयोदशी तिथि दिन 9.23 तक रहेगी तदुपरान्त चतुर्दशी तिथि होगी ।

नक्षत्र – शतभिषा नक्षत्र अगले दिन सूर्योदय पूर्व 6.09 तक होगा तदुपरान्त पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र होगा ।

योग – सिद्ध योग दिन 8.15 तक रहेगा तदुपरान्त साध्य योग अगले दिन सूर्योदय पूर्व 6.22 तक रहेगा तदुपरान्त शुभ योग रहेगा ।
करण – तैतिल करण दिन 9.23 तक रहेगा तदुपरान्त गर करण रहेगा।

विशिष्ट योग

व्रत / दिवस विशेष – भद्रा दिन 9-23 से रात्रि 8-55 तक, मास शिवरात्रि, पंचक, वारुणी पर्व दिन 9-23 तक, शबे कदर (मु.)

17 मार्च 2026 व्रत-त्यौहार- मासिक शिवरात्रि व्रत

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि कुंभ होगी ।
आज अगले दिन सूर्योदय पूर्व 6.09 तक जन्म लेने वाले बच्चों का शतभिषा नक्षत्र होगा तदुपरान्त पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र होगा ।
आज अगले दिन सूर्योदय पूर्व 6.09 तक जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा तदुपरान्त लौह पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर गो, सा, सी, सू, से पर रखे जा सकते हैं।

दिन का चौघड़िया

रोग -06:37 पूर्वाह्न – 08:07 पूर्वाह्न
उदबेग -(युद्धकाल) 08:07 पूर्वाह्न –
परिवर्तन समय 09:36 पूर्वाह्न
लाभ -11:05 पूर्वाह्न –
अमृत- 12:35 अपराह्न –
काल- (समय) 14:04 अपराह्न –
शुभ -15:34 अपराह्न –
रोग -17:03 अपराह्न –

रात का चौघड़िया

रोग-09:36 पूर्वाह्न

उदबेग- – 11:05 पूर्वाह्न

लाभ- 12:35 अपराह्न

अमृत- 14:04 अपराह्न

काल- 15:34 अपराह्न

शुभ- 17:03 अपराह्न

रोग-18:32 अपराह्न

=================

आज 17 मार्च 2026 मंगलवार का राशिफल

मेष राशि-

आज कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी निभाने में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। व्यवसाय में चुगलखोर लोगों से आज आपको विशेष सतर्क रहना है। परिवार में कोई निर्णय लेने से पहले अपने बड़ों की सलाह अवश्य ले लें।
शेयर मार्केट में निवेश आपके लिए लाभकारी रहेगा। आज ऑनलाइन खरीदारी में फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं सतर्क रहें। प्यार में बहुत झुकना भी उचित नहीं है। एक दूसरे की भावना का सम्मान होना चाहिए। कोई बात मन को व्यथित कर सकती है।
सरदर्द और नेत्र में पीड़ा आपको डॉक्टर के पास ले जाने पर मजबूर करेगी।
लकी नम्बर – 11 लकी रंग – नारंगी
उपाय – स्वर्णाकर्षण भैरव मंत्र का जाप करने से धन की प्राप्ति होगी।

वृष राशि-

आज कार्यक्षेत्र में किसी न किसी प्रकार से विघ्न बाधा उत्पन्न होगी जिस कारण मन बहुत परेशान रहेगा। किसी योग्य बहन या भाई के लिए वैवाहिक रिश्ता मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
आपको कपड़े और सौंदर्य प्रसाधन की चीजों में बहुत ज्यादा व्यय नहीं करना चाहिए। प्रेम जीवन का सूरज आपके ऊपर खूब चमकेगा। मनोरंजन आपके मन को शांत और सकारात्मक करेगा।
आज वात रोग आपको परेशान कर सकता है। कुछ लोग गठिया के रोग से पीड़ित रहेंगे।
लकी नम्बर – 8
लकी रंग – हरा
उपाय – पूजा स्थल में दक्षिणावर्ती शंख स्थापित करें।

मिथुन राशि-

आज प्रभावशाली संपर्कों से लाभ प्राप्त करना आपके लिए कठिन होगा। आज परिवार से एक छोटा अलगाव संभव है। अपने बटुए पर नियंत्रण न रखने से धन हानि होगी। असली पहचान उजागर करने से आपके लव पार्टनर को ठेस पहुंचेगी और वह रिश्ता तोड़ने पर मजबूर हो जाएगा।
स्त्री जातक को खून की कमी के कारण स्वास्थ्य खराब रहेगा। आज वाहन सावधानी से चलाएं और ट्रैफिक नियमों का अवश्य पालन करें। अपने विरोधियों से निपटने में आप बहुत कूटनीतिक तरीका अपनाएंगे।
लकी नम्बर – 3
लकी रंग – लाल
उपाय– घर में नकारात्मकता को दूर करने के लिए कपूर के साथ पांच लौंग और दो इलायची जलाकर पूरे घर में घुमाएं।

कर्क राशि-

आज कार्यस्थल पर कमजोर क्षेत्रों में सुधार करने के लिए आपको बहुत प्रयास करने की जरूरत है। व्यापार में नया अनुबंध व्यावसायिक प्रगति कराएगा। आपको आज परिवार में पारिवारिक सदस्यों के बीच सामंजस्य बैठाना पड़ेगा।

आज थोड़ी मेहनत ज्यादा धन कमाने का दिन है। आप शेयर मार्केट में भी निवेश कर सकते हैं, धन लाभ होगा। सकारात्मक सोच तनाव को दूर रखती है और आपको मानसिक शांति प्राप्त करने में सक्षम बनाती है। दूसरों के मामलों में अनावश्यक भागीदारी आपको परेशान करेगी।

लकी नम्बर – 9 लकी रंग – लेमन

उपाय – घर की नकारात्मकता दूर करने के लिए जल में नमक डालकर पोछा लगाएं।

सिंह राशि-

आज कार्यक्षेत्र को मजबूत करने के लिए देश या विदेश की यात्रा करने का योग बन रहा है। व्यवसाय में कुछ विघ्न उत्पन्न होगा। बच्चों की आदतें बुरी संगत में पड़कर बिगड़ रही है ध्यान दें।

आज नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने से आर्थिक प्रगति होती हुई दिख रही है। आपका प्रयास वित्तीय स्थिति को मजबूत करेगा। अपने लव पार्टनर के साथ का आनंद लेने के लिए एक छोटी लेकिन आनंददायक यात्रा की योजना बनायेंगे।

कुछ लोग नर्वस सिस्टम में खराबी होने के कारण परेशान रहेंगे जिस कारण न्यूरो के डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ेगी।

लकी नम्बर – 2 लकी रंग – गुलाबी

 उपाय – हीरे की अंगूठी अनामिका उंगली में धारण करें।

कन्या राशि-

आज बिजनेस पार्टनर से किसी बात पर अनबन होती हुई दिख रही है मामले को सुलझा लें नहीं तो अलगाव की भी स्थिति भविष्य में हो जायेगी।
आज यदि पिता की सलाह नहीं मानेंगे तो आर्थिक हानि होगी। मकान निर्माण की योजना बना रहे लोगों को होम लोन मिल जाएगा। आप जिसके प्रेम में आकर्षित है और दिन रात सोच रहे हैं, उससे मुलाकात होगी।
अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आपको अपने आहार में बदलाव करना होगा। आज करीबी दोस्त से किसी बात पर मनमुटाव होता हुआ दिख रहा है।
लकी नम्बर – 4 लकी रंग – गहरा भूरा
उपाय – लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें।
तुला राशि-
अपने करियर में प्रगति के लिए यदि आप जॉब में बदलाव करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए उचित है। व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है और आय में वृद्धि होगी।
आपका बेटा पढ़ने के लिए विदेश या घर से दूर जाएगा। आपको लाभ कमाने के लिए संसाधनों का उचित प्रयोग करना चाहिए।
लव पार्टनर के साथ बहुत ही कर्कश शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। आज आपको अपनी लंबी बीमारी से छुटकारा मिलने की संभावना है।
लकी नम्बर – 3, लकी रंग – गुलाबी
उपाय – धनदालक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें या सुयोग्य ब्राह्मण से करवाएं धन की समस्या दूर होगी।
वृश्चिक राशि-
आज आपको सहकर्मियों के साथ पिछले मतभेदों को सुलझाने में कठिनाई हो सकती है। आप तेजी से बदलते समय के साथ तालमेल बिठाने के लिए तकनीकी कौशल हासिल करने का प्रयास करेंगे।
दांपत्य जीवन में यदि संतान उत्पत्ति में कोई बाधा आ रही है तो आपको ज्योतिषीय सलाह लेनी चाहिए। बड़े ट्रेडर्स के चक्कर में फंसकर निवेश न करें नहीं तो आर्थिक हानि होगी।
आज आपको पवित्र और शुद्ध प्रेम का अनुभव होगा। मॉर्निंग वॉक की आदत आपके स्वास्थ्य में सुधार लायेगा।
लकी नम्बर – 15, लकी रंग – चॉकलेटी
उपाय – दुर्गेस्मृतामंत्र द्वारा संपुटित श्री सूक्त का पाठ करवायें दुख दरिद्र और रोग का नाश होगा।
धनु राशि-
आज आप सहकर्मियों की गतिविधियों के बारे में वरिष्ठों को सूचित करेंगे। व्यापार में भागीदारी बढ़ाने की उम्मीद दिख रही है।
घरेलू नौकरों से सावधान रहने की जरूरत है। आप केवल आवश्यक वस्तुओं पर ही निवेश करें। संपत्ति के मामले में जो भी विवाद है उसको निपटाने का प्रयास करें।
अपने लवमेट तक अपनी सच्ची भावनाएं प्रेषित करने का प्रयास करेंगे। आज शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक मजबूती के लिए ध्यान और योग शुरू करें। आप छिपे हुए शत्रुओं के जाल से खुद को मुक्त करने में सफल होंगे। लकी नम्बर – 16
लकी रंग – केसरिया
उपाय – नारायण कवच का पाठ करें।
मकर राशि-
व्यापार से जुड़े जातकों को आज कुछ संघर्षपूर्ण समय का सामना करना पड़ सकता है। आज कार्यक्षेत्र में कुछ मनमानी कार्य करेंगे, जिस कारण थोड़ी समस्या उत्पन्न होगी। माता को शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत शांति और सुकून महसूस होगा।
आज पुराना निवेश आपको धन लाभ कराएगा। किसी दूसरे से बात करना आपके लव पार्टनर को निराश और परेशान करेगा।
ज्यादा चिंता और तनाव के कारण आपकी बीपी हाई हो जाएगी। आज शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे।
लकी नम्बर – 8, लकी रंग – हल्का नीला
उपाय– आज घर में खीर बनाएं और भगवान को भोग लगाकर सभी लोग प्रसाद स्वरूप खाएं सभी प्रकार की परेशानी दूर होगी।
कुंभ राशि-
आज आपको अपने सहयोगियों पर विश्वास करना होगा वह आपकी प्रगति में सहयोग ही कर रहे हैं। आज आपके कार्य क्षेत्र में महिला सहकर्मी से कुछ विवाद होता हुआ दिख रहा है। कुछ लोगों के वैवाहिक जीवन में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है, आपस में बातचीत करके सुलझायें।
आज इनकम को बढ़ाने के लिए आप कुछ नया कार्य कर सकते हैं। आज आप अपने लव पार्टनर को चिढ़ाने का कोई प्रयास करेंगे।
किसी प्रकार की पीड़ा आपको आज परेशान करेगी। किसी भी कीमत पर अपने सिद्धांतों और आदर्शों को न छोड़ना आपके हित में होगा।
लकी नम्बर – 2, लकी रंग – नारंगी
उपाय – सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें।
मीन राशि-
आज आप अपनी योजना के अनुसार जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आज आपको सभी संदेह दूर करने होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझ जाएगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। धन आगमन के कई रास्ते बनेंगे।
आज आपका आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में किया गया प्रयास सफल होगा। प्रेम संबंध में आज अपने लव पार्टनर के साथ ढेर सारी बातें करेंगे।
लव लाइफ के पुराने मोमेंट को भी आज याद करके खुश होंगे। सिर में चोट लगने का योग बन रहा है इसलिए हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं।
लकी नम्बर – 18, लकी रंग – केसरिया
उपाय– सभी प्रकार की परेशानी को दूर करने के लिए सुंदरकांड का पाठ करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}