नवांकुर सखियों एवं प्रस्फुटन समितियों के प्रशिक्षण से होगा समाज का विकास – श्रीमती बैरागी

नवांकुर सखियों एवं प्रस्फुटन समितियों के प्रशिक्षण से होगा समाज का विकास – श्रीमती बैरागी
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत संचालित नवांकुर सखियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम को आदर्श में आयोजित किया गया
मंदसौर। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत संचालित नवांकुर संस्था श्री श्री मां सेवा संस्थान द्वारा प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर सखियों का एक दिवसीय दक्षता प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 16 मार्च 2025 को सेक्टर मुंदड़ी के आदर्श ग्राम बोतलगंज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव तथा नवांकुर सखियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं महालक्ष्मी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला समन्वयक तृप्ति बैरागी तथा ब्लॉक कोऑर्डिनेट विनोद गौड़ उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि तृप्ति बैरागी मैडम ने अपने उद्बोधन में नवांकुर सखियों एवं प्रस्फुटन समितियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने तथा प्रशिक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। एवं मुख्य वक्ता पं विनोद कुमार गौड़ ने आज की अनियमित दिनचर्या से बताया कि हमें स्वस्थ रहने के लिए एक नियमित दिनचर्या और भोजन की आवश्यकता है जो कि गौ पालन एवं संरक्षण से ही संभव है एक समय था जब भारत के हर घर के आंगन में गौ माता का वास होता था और गौ पालन के कारण हमारी एक नियमित दिनचर्या होती थी और शुद्ध गौ उत्पादों के प्रयोग से हमारा शरीर निरोग एवं बलिष्ठ रहता था। आज के आधुनिक युग में हमारे पास सुविधाएं तो अनेक हैं लेकिन हमारा शरीर स्वस्थ नहीं होने के कारण और कई प्रकार की बीमारियां लगने के कारण हम उन सुविधाओं का भी उपयोग ठीक से नहीं कर पाते हैं इसलिए सर्वप्रथम हमें एक स्वस्थ समाज की आवश्यकता है जिसके लिए गोपालन अत्यंत आवश्यक है गोपालन से ही जैविक कृषि संभव है और यदि जैविक कृषि प्रचलन में आएगी तो हमें ऑर्गेनिक उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो पाएंगे और यूरिया और पेस्टिसाइड्स के उपयोग से पैदा होने वाले अन्न और उस अन्न से होने वाली कैंसर जैसी घातक बीमारियों से हम अपने आप को बचा सकते हैं। और जैसा कि सनातन धर्म के अनुसार गौ माता में 33 कोटि देवताओं का वास है तो गौ पालन से हम सांस्कृतिक रूप से भी संपन्न होकर अपनी संस्कृति की रक्षा कर सकते है। कार्यक्रम में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने समरसता का परिचय देते हुए एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम में मैटर देवीलाल धनगर सहित समिति सदस्य एवं अन्य सहयोगी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पं.गोपाल तिवारी व दिनेश सोलंकी ने किया और सचिव राधिका तिवारी ने आभार माना।



