संभागीय समन्वयक का भानपुरा में दौरा, नवांकुर समितियों के कार्यों की सराहना

संभागीय समन्वयक का भानपुरा में दौरा, नवांकुर समितियों के कार्यों की सराहना
भानपुरा -मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद भानपुरा द्वारा ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें उज्जैन संभाग के संभागीय समन्वयक शिव प्रसाद मालवीय ने उपस्थित पदाधिकारियों और परामर्शदाताओं को मार्गदर्शन दिया। बैठक में विकासखंड की नवांकुर समितियों के पदाधिकारी तथा परामर्शदाता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान श्री मालवीय ने नवांकुर समितियों के सेक्टरवार कार्यों की विस्तृत जानकारी ली तथा ग्राम विकास से जुड़े फस्फुटन समितियों के कार्य, दस्तावेजीकरण और बोर्ड पर प्रदर्शित गतिविधियों की गहन समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम (सी.एम.सी.एल. डी.पी.) के अंतर्गत अध्ययनरत छात्रों की प्रगति, कक्षाओं की स्थिति, असाइनमेंट तथा प्रोजेक्ट वर्क की जानकारी भी परामर्शदाताओं से प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने सभी नवांकुर समितियों एवं परामर्शदाताओं को समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने और योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का मार्गदर्शन दिया।
बैठक के पश्चात संभागीय समन्वयक श्री मालवीय ने विकासखंड कार्यालय का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में रखे दस्तावेजीकरण फाइल, संसाधन सामग्री, कंप्यूटर, प्रिंटर सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर राजेश बैरागी, रामप्रसाद मीणा, नितेश चौहान, अनिल कुमार बागड़ी, लोकेश कुमार जांगड़े, ललित प्रजापति, शिवाजी बंबोरिया, जगदीश मिश्रा सहित भानपुरा ब्लॉक समन्वयक मुकेश कुमार सोलंकी उपस्थित रहे।
अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान मालवीय गाँधीसागर पँहुचे आपके साथ ब्लॉक समन्यवक मुकेश कुमार सोलंकी तथा रामप्रसाद मीणा उपस्थित थे जहाँ ग्राम विकास प्रस्फुटन समिती द्वारा उनका पुष्पहारों से स्वागत किया तथा समिती द्वारा किए जा रहे जनहितकारी कार्यों का अवलोकन करते हुए उन्होंने कहा कि गाँधीसागर की सक्रिय समिति उत्कृष्ट कार्य कर रही है और यह अन्य ग्रामों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकती है। बैठक में ग्राम को आदर्श ग्राम बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयासों पर भी विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम में समिती पदाधिकारी मनीष परिहार, पूरन माटा, महिप परिहार, दिनेश सांखला, दिनेश शर्मा, राजेश व्यास सहित कई सदस्य उपस्थित थे।



