शामगढ़मंदसौर जिलाराजनीति
मंडल स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिवाय रिजॉर्ट धर्मराजेश्वर में हुआ संपन्न

मंडल स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिवाय रिजॉर्ट धर्मराजेश्वर में हुआ संपन्न
शामगढ़ – के धर्मराजेश्वर में मंडल स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण को लेकर वक्ताओं के रूप में पहुंचे कार्यक्रम को लेकर देवीलाल धाकड़ पूर्व विधायक, मदनलाल राठौर पूर्व जिला अध्यक्ष, हरदीप सिंह डंग विधायक, शिवराज सिंह जिला महामंत्री के द्वारा प्रथम दिन मंडल स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण। वहीं दूसरे दिन शनिवार को बैठक में वक्ताओं के रूप में पहुंचे,नानालाल अटोलिया संभाग प्रभारी सहित अन्य वक्ताओं द्वारा प्रशिक्षित किया गया। मंडल प्रभारी हितेश शुक्ला के दिशा निर्देश पर प्रशिक्षण संपन्न हुआ, इस कार्यक्रम में अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता की उपस्थिति रही, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के साथ ही व्यवस्था को लेकर की गई कार्यक्रम की प्रशंसा ।



