गरोठमंदसौर जिला
भारत विकास परिषद गरोठ निर्वाचन संपन्न

अध्यक्ष श्री हेमंत पाटीदार पुनः सचिव एवं सोहनलाल सोनी को वित्त सचिव का दायित्व
गरोठ- भारत विकास परिषद मध्य भारत पश्चिम प्रांत शाखा गरोठ की निर्वाचन संबंधी बैठक डा संजय पंजाबी के हॉस्पिल परिसर में संपन्न हुई प्रांत महासचिव विनोद काला शाखा पालक अरुण कासट वरिष्ठ प्रमोद गुजराती मुकेश दानगढ़ की उपस्थिति में प्रांत उपाध्यक्ष एवं निर्वाचन अधिकारी डॉ महेश सेठिया ने 2026 .27 सत्र के लिए सर्व समिति से अध्यक्ष का दायित्व सुरेश पाटीदार सचिव के दायित्व एक बार पुनः हेमंत पाटीदार वित्त सचिव दायित्व सोहनलाल सोनी को दिया गयाकार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा भारत माता स्वामी विवेकानंदजी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई अरूणजी मुकेशजी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ वर्तमान अध्यक्ष राधेश्याम सेठिया ने शाखा द्वारा गत वर्ष किए गए कार्य का उल्लेख किया स्वागत डॉ संजय पंजाबी नरेंद्र चौधरी राजेश चौधरी कन्हैयालाल रत्नावत ने किया
इस अवसर पर परिषद परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। अंत में उपस्थित सभी सदस्यों एवं पदाधिकारीयो द्वारा नवीन पदाधिकारीयो को बधाई एवं यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं दी



