मंदसौर जिलासीतामऊ

नाहरगढ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: सोयाबड़ी के ‘कवच’ में छिपी 350 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ ट्रक जब्त

नाहरगढ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: सोयाबड़ी के ‘कवच’ में छिपी 350 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ ट्रक जब्त

नाहरगढ -नशा मुक्ति अभियान के तहत मंदसौर पुलिस ने तस्करी के एक शातिर खेल का पर्दाफाश किया है। पुलिस की पैनी नजरों ने सोयाबड़ी के बोरों के पीछे छिपाए गए ‘सफेद जहर’ (अवैध शराब) के बड़े जखीरे को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

खतरनाक साजिश, नाकाम मंसूबे

तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए ट्रक में ऊपर सोयाबड़ी के बोरे भर रखे थे, ताकि किसी को शक न हो। लेकिन पुलिस अधीक्षक श्री विनोद मीणा के सख्त निर्देशों और थाना प्रभारी वरुण तिवारी की सटीक रणनीति के आगे तस्करों की यह चालाकी धरी की धरी रह गई।

लावारिस ट्रक और 50 लाख का माल

मुखबिर की सटीक सूचना पर सउनि कन्हैयालाल यादव ने टीम के साथ रूपनी-कचनारा रोड (ग्राम फतेहगढ़) पर दबिश दी। वहां घेराबंदी के दौरान एक लावारिस ट्रक (GJ 16 AC 7576) मिला। जब पुलिस ने बोरों की परतों को हटाया, तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई।जिसमे प्लास्टीक के कट्टो मे कुछ सामान भरा हुआ था। पुलिस ने वाहन के चालक की तलाश आसपास की नही मिला, ट्रक के केबिन की तलाशी ली केबिन मे फिटनेस सर्टीफिकेट, गुड्स परमिट, बीमा पालीसी, पी यु सी की प्रतिया मिली कोई आपत्तीजनक वस्तु नही मिली जब ट्रक के डाले मे चढकर देखा तो सफेद प्लास्टीक के सोया बडी के कट्टै भरे हुये थे जिन्हे हटाने पर नीचे शराब की पैटीया भरी हुई मिली, ट्रक मे भरे प्लास्टीक के सफेद रंग के कट्टो को नीचे उतारा जिन पर दीप ज्योती सोया बडी प्रिंट है जो कुल 103 दीप ज्योती सोया बडी के प्लास्टीक के कट्टे को नीचे रखी अग्रेजी शराब की पेटीयो को नीचे ऊतरवाकर चैक व गिनती की गयी तो सम्पूर्ण शराब 3115.8 शराब किमती करीब 20,00,000/-रुपये मानी जा रही है।

कानूनी शिकंजा

पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल ट्रक के मालिक और फरार तस्करों की तलाश में पुलिस की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। यह कार्रवाई अंतर्राज्यीय शराब माफियाओं की कमर तोड़ने वाली साबित होगी।

कुल मशरूका: 350 पेटी कीमती विदेशी अंग्रेजी शराब कीमत 50 लाख रुपये और ट्रक की कीमत 10 लाख रुपये (कुल 60 लाख रुपये)।

पुलिस टीम निरीक्षक वरुण तिवारी (थाना प्रभारी नाहरगढ़)सउनि कन्हैयालाल यादव (मुख्य भूमिका)महिपाल सिंह, दिलावर सिंह (प्रआर)महेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, राजीव सिंह (आरक्षक)चालक लियाकत मेव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}