ज्योतिष दर्शनदेश

आज 14 मार्च 2026 , शनिवार का पंचांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

🙏🏻 श्री गणेशाय नमः 🙏🏻

🙏🏻 शुभ प्रभात 🙏🏻

आज 14 मार्च 2026 शनिवार का पंचांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

14 मार्च का पंचांग-

हिंदू पंचांग के अनुसार 14 मार्च 2026 का दिन कई दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज दशमी तिथि के बाद एकादशी तिथि आरंभ होगी और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के बाद श्रवण नक्षत्र का संयोग बनेगा। दिन में सर्वार्थसिद्धि योग का विशेष प्रभाव रहेगा, जिसे शुभ कार्यों के लिए बेहद उत्तम माना जाता है।

चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि14 मार्च 2026, दिन शनिवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि सुबह 08:10 तक है, जिसके बाद एकादशी तिथि शुरू होगी।

विक्रम संवत् 2082

संवत्सर नाम – सिद्धार्थ

शक संवत् – 1947

हिजरी सन् – 1447

मु. मास – 24 रमजान

अयन – उत्तरायण

ऋतु – बसंत ऋतु

मास – चैत्र

पक्ष – कृष्ण

वरियान योग- 14 मार्च को सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक, इसके बाद परिघ योग लग जाएगा।

उत्तराषाढ़ा नक्षत्र – 14 मार्च को पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 49 मिनट तक

सूर्य राशि –-14 मार्च 2026 विशेष – 14 मार्च को देर रात 1 बजकर 1 मिनट पर सूर्य मीन राशि में गोचर

सूर्योस्त-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय-सुबह 6:48 am

सूर्यास्त- शाम 6:48 pm

दिशा शूल – आज पूर्व दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 9.00 से 10.30 तक

तिथि – दशमी तिथि दिन 8.11 तक रहेगी तदुपरान्त एकादशी तिथि होगी ।

नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा नक्षत्र अंतरात्रि 4.49 तक होगा तदुपरान्त श्रवण नक्षत्र होगा ।

आज का शुभ मुहूर्त-

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:06 से 12:53 तक (दिन का सबसे शुभ समय)

सायं काल मुहूर्त: शाम 06:41 से रात 08:55 तक

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:55 से 05:45 तक

विजय मुहूर्त: दोपहर 02:33 से 03:20 तक

प्रातः सन्ध्या : 05:36 AM से 06:48 AM तक

गोधूलि मुहूर्त: 06:46 PM से 07:10 PM तक

सायाह्न सन्ध्या: 06:48 PM से 08:00 PM तक

योग – वरियान योग दिन 10.42 तक रहेगा तदुपरान्त परिघ योग रहेगा ।

करण – विष्टि करण दिन 8.11 तक रहेगा तदुपरान्त बव करण रहेगा।

विशिष्ट योग – सर्वार्थसिद्धि योग अंतरात्रि 4.49 से सूर्योदय तक,

व्रत / दिवस विशेष – भद्रा दिन 8-11 तक. चैत्र संक्रांति, संक्रांति पुण्यकाल अगले दिन, दशमी तिथि वद्धि, उत्तराषाढा नक्षत्र में व्यापार प्रारम्भ व राजकीय सेवा पदभार ग्रहण मुहूर्त

चन्द्रमा – आज दिन 9.33 तक धनु राशि में प्रवेश होगा तदुपरान्त मकर राशि में प्रवेश होगा ।

[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]

आज 14 मार्च 2026 शनिवार का राशिफल

मेष राशि-: मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

वृष राशि-: दिन-भर का माहौल आडंबरपूर्ण और व्ययकारी होगा। वरिष्ठ लोगों से कहासुनी के कारण तनाव पैदा हो सकता है। संयमित भाषा का इस्तेमाल करें। कुछ कार्यक्रम बदलने होंगे। आवेग में आकर किये गए कार्यों का म्लान, अवसाद रहेगा। उतावलेपन से बचें। प्रेमभाव बढ़ेगा। शुभांक-3-6-9

मिथुन राशि-: घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। मनोरथ सिद्घि का योग है। अवरुद्घ कार्य संपन्न हो जाएंगे। सभा-सोसायटी में सम्मान मिलेगा। पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए कुछ सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। शुभांक-5-6-7

कर्क राशि-: सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। प्रेमभाव बढ़ेगा। आमोद-प्रमोद का दिन होगा और व्यावसायिक प्रगति भी होगी। स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार की अपेक्षा रहेगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। शुभांक-3-5-7

सिंह राशि-: कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्घ कार्य संपन्न हो जाएंगे। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। स्वविवेक से कार्य करें। दुर्लभ स्वप्न साकार होंग। शुभांक-3-5-7

कन्या राशि-: आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। आगे बढऩे के अवसर लाभकारी सिद्घ हो रहे हैं। कुछ आर्थिक संकोच पैदा हो सकते हैं। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलेगा शुभांक-2-5-7

तुला राशि-: आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। शत्रुभय, ङ्क्षचता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। भ्रातृपक्ष में विरोध होने की संभावना है। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से कोशिश सफल होगी। शुभांक-2-4-6

वृश्चिक राशि-: कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह-सबेरे ही निपटा लें क्योंकि आगे कामकाज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर बना रहेगा। शुभांक-3-6-9

धनु राशि-: यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढऩे के आसार रहेंगे। अपने काम को प्राथमिकता से करें ङ्क्षचतनीय वातावरण से मुक्ति मिलेगी। शुभांक-4-6-8

मकर राशि-: मेहमानों का आगमन होगा। राजकीय कार्यों से लाभ। पैतृक सम्पत्ति से लाभ। नैतिक दायरे में रहें। मेहमानों का आगमन होगा। पुरानी गलती का पश्चाताप होगा। विद्यार्थियों को लाभ। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। वाहन चालन में सावधानी बरतें। आय के अच्छे योग बनेंगे। सफलता मिलेगी। शुभांक-3-6-8

कुंभ राशि-: परिवारजन का सहयोग व समन्वय काम को बनाना आसान करेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। ज्ञानार्जन का वातावरण बनेगा। सफलता मिलेगी। शुभांक-3-6-8

मीन राशि:- अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा में आशानुकूल कार्य होने में संदेह है। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। मित्रों से सावधान रहें तो ज्यादा उत्तम है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। इच्छित कार्य सफल होंगें। सुख-आनंद कारक समय है। शुभांक-2-4-6

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}