नीमचमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 14 मार्च 2026 शनिवार

//////////////////////////////////

रामपुरा में खाद्य औषधि प्रशासन टीम की कार्रवाई

6 फार्मो पर किया आकस्मिक निरीक्षण एवं जांच के लिए 20 नमूने

नीमच 13 मार्च 2026, जिला कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं अपर कलेक्टर श्री बी.एस.कलेश के निर्देशानुसार, अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधी प्रशासन नीमच डॉ.दिनेश प्रसाद के मार्गदर्शन में खाद्य एवं प्रशासन नीमच की टीम द्वारा रामपुरा में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों के खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत आकस्मिक निरीक्षण किए गए एवं निरीक्षण उपरांत जांच के नमूने लिए गए एवं उक्‍त अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत सुधार सूचना पत्र जारी किए गए। विवरण इस प्रकार है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजू सोलंकी ने बताया, कि फर्म लक्की भोजनालय बुरहानी हॉस्पिटल के पास रामपुरा जिला नीमच का आकस्मिक निरीक्षण कर मौके पर विक्रय हेतु भंडारीत खाद्य पदार्थ आटा एवं तुवर दाल के नमूने जांच हेतु लिए गए एवं मौके पर मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र, FSSAI ट्रेनिंग प्रमाण पत्र एवं खाद्य पंजीयन प्रदर्शित नहीं होने पर उक्त अधिनियम की धारा 32 का नोटिस जारी किया गया।

फर्म दुआ किराना बस स्टैंड रामपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर मौके पर विक्रय हेतु भंडारि‍त खाद्य पदार्थ पोहा एवं मैदा के नमूने जांच हेतु लिए गए। फर्म मानकचंद – नाथूलाल धान मंडी रामपुरा का आकस्मिक निरीक्षण कर विक्रय हेतु भंडारीत खाद्य पदार्थ बेसन, मसूर दाल, मसूर दाल, तुवर दाल के नमूने जांच हेतु लिए गए।

फर्म शैलेंद्र किराना स्टोर लालबाग रामपुरा का आकस्मिक निरीक्षण कर विक्रय हेतु भंडारीत खाद्य पदार्थ बासमती राइस, मसूर दाल,उड़द दाल एवं मूंग दाल के नमूने जांच हेतु लिए गए एवं खाद्य लाइसेंस प्रदर्शित नहीं पाए जाने और कार्यरत कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रस्तुत नहीं करने एवं अन्य कमियां पाए पर उक्त अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत सुधार सूचना पत्र जारी किया गया।

फर्म प्रियंका भोजनालय आईटीआई कॉलेज के पास रामपुरा का आकस्मिक निरीक्षण कर मौके पर विक्रय हेतु भंडारीत खाद्य पदार्थ बासमती चावल, आटा, बेसन , तुवर दाल के नमूने जांच हेतु लिए गए एवं मौके पर खाद्य पंजीयन प्रदर्शित नहीं होने कार्यरत कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रस्तुत नहीं करने एवं FSSAI ट्रेनिंग प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं करने एवं अन्य कमियां पाए जाने पर धारा 32 के अंतर्गत सुधार सूचना पत्र जारी किया गया।

फर्म मानसरोवर फैमिली रेस्टोरेंट मनासा रोड रामपुरा का आकस्मिक निरीक्षण कर मौके पर विक्रेता भंडारित खाद्य पदार्थ दही, सोयाबीन तेल, पनीर, सेव नमकीन के नमूने जांच हेतु लिए गए एवं मौके पर खाद्य पंजीयन प्रदर्शित नहीं होने कार्यरत कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रस्तुत नहीं करने एवं FSSAI ट्रेनिंग प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं करने एवं अन्य कमियां पाए जाने पर धारा 32 के अंतर्गत सुधार सूचना पत्र जारी किया गया।

समस्त खाद्य कार्यकर्ताओं को मौके पर साफ, सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों के निर्माण के निर्देश दिए गए। उक्त लिए गए समस्त नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला ईदगाह हिल्स भोपाल भेजे गए हैं, जांच रिपोर्ट प्राप्त करने के उपरांत विधियां अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

उक्त कार्यवाही खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजू सोलंकी एवं श्री यशवंत कुमार शर्मा द्वारा की गई।

==========

कलेक्‍टर द्वारा अवैध खनिज परिवहन के एक प्रकरण में 28 हजार से अधिक की शास्ति आरोपित

नीमच 13 मार्च 2026, कलेक्‍टर श्री हिमाशु चंद्रा द्वारा अवैध खनिज परिवहन के तीन प्रकरणों में कुल 28 हजार 750 रूपये की शास्ति अधिआरोपित की गई हैं। कलेक्‍टर ने मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत अनावेदक अवैध खनिज परिवहनकर्ता वाहन मालिक राधेश्‍याम पिता नारायण नागदा निवासी खानखेडी तहसील मनासा द्वारा रैत का अवैध परिवहन करने पर खनिज रायल्टी का 15 गुना अर्थशास्ति राशि 3750 रूपए एवं पर्यावरण क्षतिपूर्ति 25 हजार रूपये की शास्ति अधिरोपित की हैं। खनिज विभाग द्वारा खनिज के अवैध परिवहन पाए जाने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर कलेक्‍टर न्‍यायालय नीमच में प्रस्‍तुत किए गए थे।

=========

जिले की मदिरा दुकानों का तृतीय चरण में ई-टेण्‍डर के माध्‍यम से निष्‍पादन 14 मार्च को

नीमच 13 मार्च 2026, जिला आबकारी अधिकारी श्री बसंत कुमार शिंदे ने बताया, कि नीमच जिले में वर्ष 2026-27 के लिये अर्थात एक अप्रेल 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिये ई-टेण्‍डर/ ई-टेण्‍डर कम ऑक्‍शन के चरण में निष्‍पादन से शेष रही तृतीय चरण हेतु 50 कंपोजिट मदिरा दुकाने जो कि 11 समूहों में हैं। तृतीय चरण में निष्‍पादन हेतु ईच्‍छुक पात्र आवेदकों से शासन द्वारा घोषित शर्तो व प्रक्रिया के तहत एनआईसी के पोर्टल (https://mptender.gov.in) के माध्‍यम से निर्धारित आरक्षित मूल्‍य पर (ई-टेण्‍डर एवं ई-टेण्‍डर कम ऑक्‍शन आमंत्रित किए गये है। समूहों का विवरण, उनका आरक्षित मूल्‍य, जमा की जाने वाजी धरोहर राशि एवं निष्‍पादन कार्यालय के बारे में विस्‍तृत जानकारी जिला आबकारी कार्यालय नीमच से प्राप्‍त की जा सकती हैं।

ई-टेण्‍डर (ई-टेण्‍डर एवं ई-टेण्‍डर कम ऑक्‍शन) हेतु ऑनलाईन टेण्‍डर प्रपत्र डाउन लोड एवं आफर सबमिट करने की तिथि 12 मार्च 2026 को दोपहर एक बजे से 14 मार्च 2026 को दोपहर 4 बजे तक रहेगी। ई-टेण्‍डर कम ऑक्‍शन प्रपत्र खोलने की तिथि एवं समय 14 मार्च 2026 को दोपहर 4.05 बजे से रहेगी। ई-टेण्‍डर कम ऑक्‍शन अंतर्गत ऑक्‍शन प्रारंभ एवं बंद होने की तिथि एवं समय 14 मार्च 2026 को दोपहर 5.30 बजे से सायंकाल 6.50 बजे तक (तत्पश्‍चात 15 मिनट के अंतराल में बोली दिये जाने पर आगामी 15 मिनिट के लिए समयावधि में वृद्धि) ई-टेण्‍डर खोलने की तिथि एवं समय संबंधित समूह का ऑक्‍शन समाप्‍त होने अथवा 14 मार्च 2026 को सायंकाल 6 बजे (जो भी बाद में हो) रहेगा।

=======

खनिजों का अवैध उत्‍खनन एवं परिवहन करते हुए चार ट्रेक्‍टर जप्‍त

नीमच 13 मार्च 2026, खनि अधिकारी श्री गजेन्‍द्र सिह डाबर ने बताया, कि खनिज निरीक्षक श्री सुनिल जाधव एवं खनिज टीम ने अवैध उत्‍खनन, परिवहन, भण्‍डारण के विरूद्ध मनासा क्षेत्र के ग्राम खानखेडी जीरो पाईंट में प्रभावी कार्यवाही करते हुए खनिज रेत का अवैध उत्‍खनन, परिवहन तथा भण्‍डारण करते हुए चार वाहनों को मध्‍यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्‍डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत जप्‍त किया गया हैं। उक्‍त वाहनों को पुलिस थाना मनासा की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खडा किया गया हैं। अवैध उत्‍खन्‍न, परिवहन तथा भण्‍डारण में संलिप्‍त वाहनों में ट्रेक्‍टर पंजीयन क्रमांक-आईशर 485, ट्रेक्‍टर स्‍वराज 735, ट्रेक्‍टर एम.पी.14ए.सी.1975 एवं ट्रेक्‍टर क्रमांक फार्माटेक 45 शामिल हैं।

===============/

पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री निर्मला भूरिया

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, मेघनगर बनी विजेता

मंत्री निर्मला भूरिया ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

नीमच 13 मार्च 2026, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के अंतर्गत नवाचार के रूप में पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने तथा ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन राजगढ़ नाका स्थित मैदान में महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया की उपस्थिति में किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेल भावना को बढ़ावा देना, युवाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाना तथा पारंपरिक खेल कबड्डी को पुनः लोकप्रिय बनाना है।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। फाइनल मैच से पूर्व मंत्री सुश्री भूरिया ने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

अपने संबोधन में मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि यह मैदान आज खेलकूद प्रतियोगिताओं का महत्वपूर्ण केंद्र बन गया है, जहां खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है और इसी क्रम में आज जिले में कबड्डी प्रतियोगिता का चयन किया गया है।

उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये खिलाड़ियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त और सक्षम बनाते हैं। इन्हीं खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास और निर्णय लिए जा रहे हैं। मंत्री सुश्री भूरिया ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखकर अन्य युवा भी खेलों के प्रति प्रेरित होंगे।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हमें उम्मीद है कि जिले की प्रतिभाएं आगे निकलकर आएंगी और राज्य, राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार और प्रशासन सदैव तत्पर हैं।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं जनपद पंचायतों से खिलाड़ियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई। इस आयोजन से ग्रामीण युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला तथा उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहन प्राप्त हुआ। साथ ही यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक सहभागिता और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में भी सहायक सिद्ध होगा।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता से पूर्व झाबुआ जिले की सभी छह जनपद पंचायतों में कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को अवसर प्रदान किया गया। जनपद स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में लगभग 550 स्थानीय खिलाड़ियों ने भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं के आधार पर खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों का चयन कर जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए छहों जनपदों से टीमों का गठन किया गया।

फाइनल प्रतियोगिता के परिणामों में मेघनगर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राणापुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही और झाबुआ विकासखंड की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21,000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11,000 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 5,100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अक्षय सिंह मरकाम, अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

=========

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}