डोडा चूरा पीसते समय सुवासरा पुलिस की दबिश 141 किलोग्राम डोडाचुरा 02 मिक्सर, आरोपियो की कार एवं चार मोटर सायकल वाहन जप्त

डोडा चूरा पीसते समय सुवासरा पुलिस की दबिश 141 किलोग्राम डोडाचुरा 02 मिक्सर, आरोपियो की कार एवं चार मोटर सायकल वाहन जप्त
पुलिस अधीक्षक श्री विनोद मीना के द्वारा निर्देश दिये थे । निर्देशो का पालन करते हुऐ दिनांक 06.03.2026 को मूखबिर सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ सुश्री हेमलता कुरील एवं एसडीओपी सीतामऊ श्री दिनेश प्रजापति के नेतृत्व मे थाना प्रभारी सुवासरा निरीक्षक अनिल रघुवंशी के निर्देशन मे सउनि लक्ष्मण सिंह डोडियार द्वारा गठित टीम की मदद से ग्राम हंसपुरा के पास स्थित श्यामसिंह के खेत से इको वाहन क्रमांक MP13ZV4489 से 04 प्लास्टिक के कट्टो मे भरा डोडाचुरा छिल्का व पीसा डोडाचुरा तथा खेत मे इकट्ठे किये गये 03 प्लास्टिक के कट्टो मे भरा डोडाचुरा छिल्का व पीसा डोडाचुरा कुल 141 किलोग्राम डोडाचुरा पिसने हेतु उपयोग मे लाये गये दो मिक्सर एवं जार , चार मोटर सायकले MP14NF5947 HF DELUXE. बिना नम्बर की HF DELUXE, MP14MN8913 स्पलेण्डर प्रो-9 व एक बिना नम्बर की प्लसर मोटर सायकल जप्त करने मे सफलता प्राप्त की गई । पुलिस दबिश की आशंका होने पर आरोपीगण विक्रमसिंह पिता गुमानसिंह निवासी हंसपुरा , नेपाल सिंह पिता गंगाराम निवासी हंसपुरा, ईश्वर सिंह पिता राघुसिंह निवासी ग्राम खेजड़िया मेघा व इनके अन्य दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर घटनास्थल से फरार हो गये जिनके विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है ।
जप्त सामग्री – 01. प्लास्टिक के 07 कट्टो मे भरा कुल 141 किलोग्राम डोडाचुरा किमती 2,82,000 रुपये ।
02. एक सफेद रंग की इको कार क्रमांक MP13ZV4489 किमती 5 लाख रुपये ।
03. चार मोटर सायकले किमती 3 लाख 10 हजार रुपये ।
04. डोडाचुरा पिसने हेतु उपयोग मे लाये गये मिक्सर एवं जार 02 नग किमती 6000 रुपये ।
05. इलेक्ट्रानिक तौलकाँटा किमती 3500 रुपये ।
फरार आरोपी – 01.विक्रमसिंह पिता गुमानसिंह निवासी हंसपुरा थाना सुवासरा ,
02.नेपाल सिंह पिता गंगाराम निवासी हंसपुरा थाना सुवासरा ,
03.ईश्वर सिंह पिता राघुसिंह निवासी ग्राम खेजड़िया मेघा थाना सुवासरा
04.अन्य अज्ञात दो आरोपीगण
सराहनीय कार्य – उक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक अनिल रघुवंशी थाना प्रभारी सुवासरा . सउनि लक्ष्मण सिंह डोडियार , सउनि चालक अशोक उईके , प्रआर 136 सुरेन्द्र चौघरी , आऱक्षक 815 मोतीलाल, आऱक्षक 564 मनीष धाकड़ , आऱक्षक 599 अनिल यादव , आरक्षक कारुलाल मकवाना का विशेष योगदान रहा ।


