मंदसौर जिला

नितिन मोदी संगम रेडियो गरोठ का भारतीय प्रशासनिक सेवा IAS में चयन

नितिन मोदी संगम रेडियो गरोठ का भारतीय प्रशासनिक सेवा IAS में चयन

शामगढ़/ गरोठ- रंगो एवं उमंगों के त्योहार होली के पावन पर्व पर नगर क्षेत्र एवं पोरवाल समाज के लिए एक बहुत ही खुशनुमा एवं गौरांवित करने वाली खबर आई है। जी हां गरोठ निवासी इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी श्री ओमप्रकाश मोदी एवं श्रीमती रेखा मोदी संगम रेडियो के सुपुत्र नितिन मोदी का संघ लोक सेवा यूपीएससी द्वारा आयोजित भारतीय प्रशासनिक सेवा IAS में चयन होने पर गरोठ नगर समाज एवं क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

श्री नितिन मोदी के इस महत्वपूर्ण कॉन्टेस्ट IAS में चयन होने पर नगर एवं पोरवाल समाज में हर्ष की लहर है। श्री नितिन मोदी शामगढ़ नगर के स्व श्री शिवनारायणजी मथुरालालजी मुजावदिया की सुपुत्री श्रीमती रेखा ओमप्रकाशजी मोदी के सुपुत्र एवं मुजावदिया परिवार के भानेज है। हमारी ओर से बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं आप खूब तरक्की करें और इस दायित्व के साथ देश की महत्वपूर्ण सेवा करें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}