दलौदामंदसौर जिला

दलौदा पुलिस द्वारा वाहन चोर को चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा, चोरी हुई 03 मोटरसाइकिल की बरामद की

दलौदा पुलिस द्वारा वाहन चोर को चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा, चोरी हुई 03 मोटरसाइकिल की बरामद की

दलौदा ।पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन मे कार्यवाही करते एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेर सिहं बघेल एवं एसडीओपी कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी थाना दलौदा के नेतृत्व मे दलोदा पुलिस टीम द्वारा दलोदा थाना क्षैत्र से चोरी हुई 03 मोटर साइकिल को आरोपी विक्रम उर्फ हवलदार पिता रामबीर सिंह बंजारा उम्र 26 साल निवासी थाना डोलना जिला काशीराम नगर उत्तरप्रदेश हाल मुकाम डोसी बिल्डिंग अभिनंदन नगर के पास मंदसौर से जप्त करने में सफलता प्राप्त की ।

थाना दलौदा क्षैत्र से विगत कुछ दिनों में दो पहिया वाहनो की चोरी हो जाने की घटना के संबंध में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया बाद थाना प्रभारी दलोदा द्वारा गठित टीम को रवाना कर घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों को एकत्र कर तथा आरोपी की संभावित स्थानो पर तलाश करते विश्वश्नीय मुखबीरो से सुचना संकलन कर अपने व्यवसायिक कौशल का उपयोग कर आरोपी विक्रम उर्फ हवलदार पिता रामबीर सिंह बंजारा उम्र 26 साल निवासी थाना डोलना जिला काशीराम नगर उत्तरप्रदेश हाल मुकाम डोसी बिल्डिंग अभिनंदन नगर के पास मंदसौर को गिरफ्तार कर 03 मोटर साइकिल को जप्त करने में सफलता प्राप्त की ।

गिरप्तार आरोपी – विक्रम उर्फ हवलदार पिता रामबीर सिंह बंजारा उम्र 26 साल निवासी थाना डोलना जिला काशीराम नगर उत्तरप्रदेश हाल मुकाम डोसी बिल्डिंग अभिनंदन नगर के पास मंदसौर

सराहनीय कार्य- उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी दलौदा, प्र.आर.55 दीपेन्द्रसिंह, आर 485 कुलश्रेष्ठसिंह, आर 739 विजेन्द्रसिंह थाना दलौदा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}