
*नीमच*
*डॉ बबलु चौधरी*
मनासा नरेश श्री खाटू श्याम जी की भव्य निशान यात्रा फाल्गुन महोत्सव के अवसर पर निकाली गई। प्राचीन श्री नरसिंह मंदिर से प्रारंभ हुई निशान यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस मंदिर पहुंची।
निशान यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत किया गया। माताएं बहने निशान के आगे आगे दिव्य भजनों पर नृत्य करती हुई हर्ष उल्लास के साथ आगे आगे चल रही थी। मनासा नरेश श्री खाटू श्याम जी के दिव्य निशान श्री नरसिंह भगवान के दिव्य निशान पश्चिम मुखी हनुमान जी महाराज के दिव्य निशान और मन महेश महाकाल महाराज के दिव्य निशान भक्तों ने धारण कर रखे थे।

निशान यात्रा के बाद भव्य फाग महोत्सव संपन्न हुआ। मनासा नरेश श्री खाटू श्याम जी को रंग गुलाल लगाई गई। नरसिंह भगवान पश्चिम मुखी हनुमान जी महाराज मन महेश महाकाल महाराज का दिव्य भाग महोत्सव सायंकाल तक चलता रहा। फाग महोत्सव के पश्चात पुनः दूसरा भोग अर्पित कर पुनः महाप्रसाद वितरण किया गया। फाल्गुन महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ मानस अंचल में हर्ष की लहर व्याप्त हुई।


