भीलवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 2.160 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

नाकाबंदी में खुलासा, 11 लाख की अफीम बरामद, एमपी नंबर की बाइक जब्त
नीमच निवासी आरोपी गिरफ्तार – गिरफ्तार
भीलवाड़ा ! जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 160 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 11 लाख रुपये आंकी गई है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य के निर्देशन तथा पुलिस उप अधीक्षक जितेन्द्र सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
29 मील चौकी के बाहर नाकाबंदी में पकड़ा गया तस्कर – 24 फरवरी 2026 को पुलिस थाना गुलाबपुरा क्षेत्र में 29 मील चौकी के बाहर नाकाबंदी के दौरान एमपी नंबर की होंडा एसपी 125 (एमपी44-जेडएफ-2907) मोटरसाइकिल को रुकवाया गया। तलाशी लेने पर चालक के कब्जे से प्लास्टिक की थैली में रखी 2 किलो 160 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने अवैध अफीम और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
नीमच निवासी आरोपी गिरफ्तार – गिरफ्तार आरोपी की पहचान कैलाश (44) पुत्र होलाल गुर्जर निवासी पलासिया, हाल गोविंदपुरा थाना मनासा, जिला नीमच (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
विशेष टीम की रही अहम भूमिका – कार्रवाई में थानाधिकारी संजय कुमार के साथ सुभाष चंद्र, अभिषेक कुमार, भगवान सिंह और विन्द्र कुमार शामिल रहे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अफीम की खेप कहां से लाई गई और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगा।


