मंदसौरमंदसौर जिला

बीमारियों से निजात पाने की सहज-सरल योग क्रिया जलनेति का निशुल्क अभ्यास

पतंजलि योग, भारत स्वाभिमान संगठन के तत्वाधान में 15 मार्च तक होगा आयोजन

मंदसौर । मौसम परिवर्तन के साथ सर्दी, जुकाम, नजला, साइनस, दमा, अस्थमा, खांसी आदि नाक गले की बीमारियों से निजात पाने के लिए ‘‘रंग लगे न फिटकरी और रंग चोखा होय’’ कहावत के अनुसार सभी बीमारियों से निजात पाने की सहज-सरल योग क्रिया है जलनेति जिसका निशुल्क अभ्यास पतंजलि योग भारत स्वाभिमान जिला इकाई परिवार मंदसौर द्वारा 25 फरवरी बुधवार को गांधी चौराहा स्थित नगर पालिका सभागार में कराया।पतंजलि प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य महेश कुमावत, जिला संरक्षक बंसीलाल टांक, जिला स्वदेशी प्रचारक ब्रजमोहन सोनी के मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी भाई-बहनों ने जल नेति क्रिया में भाग लिया। जलनेती के अतिरिक्त शरीर शुद्धि के लिये सूत्र नेती-धोती नेती आदि क्रियाएं भी कराई गई परन्तु इन क्रियाओं को प्रारंभ में किसी कुशल योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में ही प्रारंभ करना चाहिए।यहां उल्लेखनीय है कि 15 फरवरी से महाशिवरात्रि से प्रातः 6 बजे से 7.45 तक प्रतिदिन नगर पालिका सभागृह मंदसौर में योग शिक्षक बनाने के लिए पंजीकृत युवाओं को योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसका बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी योगाभ्यास कर रहे है। शिविर का आयोजन 11 मार्च बुधवार तक किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}