लोकार्पण की राह देख रहा नवीन सिविल हॉस्पिटल का भवन, एप्रोच रोड़, ड्रेनेज बाउंड्री वॉल कि कमी से अटका

लोकार्पण की राह देख रहा नवीन सिविल हॉस्पिटल का भवन, एप्रोच रोड़, ड्रेनेज बाउंड्री वॉल कि कमी से अटका
सीतामऊ। क्षेत्र को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने को लेकर वर्ष 2023 में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त सिविल हॉस्पिटल के लिए 19 करोड रुपए की राशि स्वीकृत कि जिसका भवन बनकर तैयार है लेकिन चार माह से यह लोकार्पण की राह देख रहा है। मंदसौर रोड पर कृषि कल्याण विभाग के कार्यालय के पीछे क्रिश्चियन बंगले के पास नवीन सिविल हॉस्पिटल तो बन गया। ठेकेदार द्वारा मई जून 2025 में कार्य पूर्ण कर विभाग को हॉस्पिटल भवन हैंडओवर करने के लिए पत्र भेजा। विगत माह में उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा नवनिर्मित सिविल हॉस्पिटल का लोकार्पण किया जाना तय हुआ था लेकिन हॉस्पिटल में पीएम रूम, ड्रेनेज, बाउंड्रीवॉल एवं मुख्य मार्ग से हॉस्पिटल तक अप्रोच रोड नहीं बनाए जाने को लेकर हुए विरोध के चलते प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम निरस्त हो गया था। करीब चार माह बीतने के बाद भी नवनिर्मित सिविल हॉस्पिटल का आज तक ना लोकार्पण हो सका और ना ही बाउंड्रीवॉल व अप्रोच रोड बन सका ऐसे में शासन के करोड़ो रुपए खर्च होने के बाद भी क्षेत्र की जनता अब तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित ही है। इसका उपयोग आम लोगों के लिए नहीं हो पा रहा है।मामले में सिविल हॉस्पिटल भवन के निर्माण से जुड़ी कंपनी एवं ठेकेदार के कर्मचारियों ने कहा कि सिविल हॉस्पिटल के निर्माण से पहले ही संबंधित विभाग एवं जनप्रतिनिधियों को यह मालूम कि सिर्फ भवन का निर्माण होना है। निर्माण अनुबंध में एप्रोच रोड एवं बाउंड्रीवाल शामिल ही नहीं है तब ही अगर इस पर संज्ञान लिया होता तो बाउंड्रीवाल एवं एप्रोच रोड की डीपीआर मंजूर करवाकर भवन के साथ साथ इनका निर्माण भी हो सकता था। अब भवन पूरा बनकर तैयार हो गया तब जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार अधिकारियों को अस्पताल की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल एवं एप्रोच रोड की जानकारी में आई।
बीएमओ डॉ वीके सुरा ने बताया कि हॉस्पिटल भवन बन गया है जरूरी फर्नीचर आदि आ गया है, बाउंड्रीवाल एवं एप्रोच रोड के लिए लगातार उच्च अधिकारियों से पत्र व्यवहार कर मांग की गई।उल्लेखनीय है कि यह हॉस्पिटल मंदसौर सीतामऊ मुख्य सडक मार्ग से निर्माणाधीन की दूरी एवं तय जगह से 200 फीट दूर निर्माण को लेकर विधायक हरदीप सिंह डंग ने आपत्ति ली थी। करीब एक माह तक निर्माण बंद भी रहा था।


