मल्हारगढ़मंदसौर जिला

गौशाला बरखेड़ा पंथ में शेड निर्माण में सहयोग प्रदान करने वाले महानुभाव सहित प्रेस क्लब एवं गौशाला समिति सदस्यों का आभार आयोजन संपन्न

गौशाला बरखेड़ा पंथ में शेड निर्माण में सहयोग प्रदान करने वाले महानुभाव सहित प्रेस क्लब एवं गौशाला समिति सदस्यों का आभार आयोजन संपन्न

पिपलिया मंडी। विगत दिनों श्री राधे कृष्ण गौशाला बरखेड़ा पंथ पर आयोजित भागवत कथा एवं कथा के दौरान गौ माताओ के लिए 6 हजार स्केयर फिट शेड निर्माण में सहयोग प्रदान करने वाले महानुभाव सहित प्रेस क्लब एवं गौशाला समिति सदस्यों का आभार आयोजन संपन्न हुआ।

इस दौरान कथा में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे ठाकुर साहब जीवन सिंह जी शेरपुर द्वारा गो माताओ के लिए भेंट की गई लिफ्ट एवं ट्राली का पूजन उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया,

इसी दौरान गौशाला में परिवहन हेतु गोशाला को फार्मट्रेक ट्रैक्टर भेंट करने वाले दशरथ माकनिया का सम्मान गोशाला समिति को ओर से मध्यप्रदेश कांग्रेस शोशल मीडिया एव आई टी प्रदेश अध्यक्ष चंचलेश व्यास एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेश मालेचा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी एवं गौशाला समिति वरिष्ठ संरक्षक रूपचंद होतवानी, मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार  भूत, वरिष्ठ मंदिर व्यापारी अशोक  गर्ग गोटू सेठ पूर्व नप अध्यक्ष चौथमल गुप्ता मंडी सचिव कमलेश जैन ,पेट्रोल पंप व्यवसाई हेमंत  पाटीदार, अंबिका बस संचालक मनोहर लाल शर्मा लाला बस संचालक लाला भाई गुर्जर, युवराज बस संचालक पल्लव पोरवाल, कन्हैयालाल सैनी, ठाकुर साहब स्वरूप सिंह  पवार, समाजसेवी कन्हैयालाल कारपेंटर, जगदीश माकनिया, लक्ष्मीनारायण कारपेंटर, प्रेरणा इंग्लिश स्कूल संचालक नरेंद्र जी पाटीदार, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि दिनेश जी कारपेंटर, डॉ राजेंद्र कारपेंटर पूर्व सरपंच नरेश सैनी, देवकीनंदन सैनी, प्रेम  सैनी, यशराज व्यास पत्रकार गण जगदीश पंडित, जेपी तेलकार, नरेंद्र राठौर ,शंभू मेक राजेश फरक्या ,रवि पोरवाल,निखिल सोनी सहित गोशाला समिति सदस्य एवं गणमान्य जन उपस्थित थे। इस आभार आयोजन में सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए, अंत में सहभोज आयोजन संपन्न हुआ।

उपस्थित गणमान्य जनों ने सभी सहयोग प्रदान करने वाले महानुभव से अपने-अपने द्वारा की गई घोषणा की राशि शीघ्र जमा करवाए जाने की अपील की ताकि शेड का अन्य निर्माण शीघ्र पूर्ण हो सके ।और शीघ्रता से शीघ्रता के साथ शेड निर्माण कार्य पूर्ण हो सके।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व सरपंच दिनेश कारपेंटर ने किया आभार श्री सांवलिया सेठ मंदिर कार्यकारी अध्यक्ष एवं गोशाला प्रबंध कार्यकारी सदस्य फूलचंद सैनी ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}