सुवासरामंदसौर जिला

सुवासरा में शिवरात्रि महोत्सव श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया

सुवासरा में शिवरात्रि महोत्सव श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया

पंकज बैरागी

सुवासरा । प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सुवासरा नगर में महाशिवरात्रि महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के समस्त शिव मंदिरों में बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया तथा भजन-संध्या, महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन हुआ।

स्थानीय तहसील रोड स्थित तहसील कार्यालय परिसर के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में दिनांक 15 फरवरी 2026, रविवार को प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

इसी क्रम में स्थानीय टुकड़ा रोड स्थित पोरस वाले बालाजी मंदिर, रेलवे स्टेशन क्षेत्र स्थित बाबा महाकाल मंदिर, तनु रोड स्थित पालेश्वर महादेव मंदिर एवं नया शिशु मंदिर रोड स्थित बाबा महाकाल मंदिर पर भी भजन-कीर्तन, पूजन-अर्चन एवं आरती के आयोजन हुए।

महाशिवरात्रि के अवसर पर सुवासरा नगर के सर्वधर्म समाजजनों ने विधि-विधान से बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना कर नगर में सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की।

उक्त जानकारी समाजसेवी पंकज बैरागी द्वारा प्रेस नोट के माध्यम से दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}