सुवासरामंदसौर जिला

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सुवासरा द्वारा वैल्यूड एसएमई कस्टमर मीट का आयोजन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सुवासरा द्वारा वैल्यूड एसएमई कस्टमर मीट का आयोजन

पंकज बैरागी रिपोर्टर

सुवासरा । स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सुवासरा शाखा द्वारा दिनांक 12 फरवरी 2026, गुरुवार को होटल मधुबन में वैल्यूड एसएमई कस्टमर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक दीपेन्द्र रघुवंशी एवं मुख्य प्रबंधक नरसिंह रामटेके की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन शाखा प्रबंधक सौरभ कुमार फरक्या द्वारा किया गया।

इस बैठक में बैंक के टॉप 25 हाई-वैल्यूड एसएमई ग्राहकों ने सहभागिता की। इनमें पंकज थावरचंद डबकरा, कृष्णकांत डाबकरा, किशोर पाटीदार, घनश्याम सिंह घसोई, पंकज जैन, दिनेश उदिया सहित अन्य सम्मानित ग्राहक उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान एसएमई ग्राहकों को बैंक के विभिन्न उत्पादों एवं डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ग्राहकों से उपयोगी सुझाव भी प्राप्त किए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बैंक और ग्राहकों के बीच सहयोग एवं विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}