ज्योतिष दर्शनहरियाणा

आज 15 फरवरी 2026 रविवार का पंचांग मुख्यांश सहित राशिफल

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔

🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏

🙏शुभप्रभातम् जी🙏

 

आज 15 फरवरी 2026 रविवार का पंचांग मुख्यांश सहित राशिफल

आप सभी को परिवार सहित महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान शिव की कृपादृष्टि सब पर बनी रहे। _हर हर महादेव_ 🙏

🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* फाल्गुन

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 17:07 तक

*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी

*🌠नक्षत्र-* उत्तराषाढा – 19:49 तक

*🌠पश्चात्-* श्रवण

*💫करण-* वणिज – 17:07 तक

*💫पश्चात्-* विष्टि

*✨योग-* व्यतीपात – 26:46 तक

*✨पश्चात्-* वरियान

*🌅सूर्योदय-* 07:07

*🌄सूर्यास्त-* 18:11

*🌙चन्द्रोदय-* अगले दिन 06:15

*🌛चन्द्रराशि-* मकर

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 12:13 से 12:57

*🤖राहुकाल-* 16:47 से 18:11

*🎑ऋतु-* शिशिर

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

✍विशेष👉

🔅आज रविवार को 👉 फाल्गुन बदी त्रयोदशी 17:07 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , श्री महाशिवरात्रि व्रत , (रूद्राभिषेक / चतुर्दश ज्योतिर्लिंग पूजा) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 19:48 तक , कृतिवासेश्वर दर्शन /पूजन , बुध पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में 21:43 पर , विघ्नकारक भद्रा 17:05 से 29:20 तक , व्यतीपात पुण्यम् ,संत श्री गाडगे बाबा जयन्ती (तिथ्यनुसार) , महर्षि दयानन्द सरस्वती बोधोत्सव , ऋषि बोधोत्सव (महाशिवरात्रि , बोध सप्ताह प्रारम्भ / आर्यसमाज सप्ताह प्रारम्भ) , श्री वैद्यनाथ जयन्ती (महाशिवरात्रि) , श्री महाशिवरात्रि यात्रा गौमतेश्वर (बुलढाणा) , संत श्री सेवालाल महाराज जयंती , लोधेश्वर दिवस (लोधी समाज , महाशिवरात्रि को) , लुइ-नगाई-नी (मणिपुर 14-15 फरवरी) , कवि श्री नरेश मेहता जयन्ती , कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान स्मृति दिवस , उर्दू कवि मिर्जा गालिब असद उल्लाह बेग खान स्मृति दिवस , स्वतंत्रता सेनानी नबीन चंद्र बारदोलोई स्मृति दिवस , अंतर्राष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस व विश्व हिप्पो दिवस (World Hippo Day)।

🔅कल सोमवार को 👉 फाल्गुन बदी चतुर्दशी 17:36 तक पश्चात् अमावस्या शुरू।

🎯आज की भक्ति 👉

🌹

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।

उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥

भावार्थ 👉

हम विश्‍व में सुरभि फैलाने वाले , संपूर्ण जगत का पालन पोषण करने वाले त्रिनेत्रधारी भगवान शिव की पूजा करते हैं। वह हमें मृत्यु के बंधनों से उसी प्रकार मुक्त कर दें जिस प्रकार एक ककड़ी पककर अपनी शाखा (डंठल) के बंधनों से मुक्त हो जाती है, वैसे ही हम मोक्ष को प्राप्त करें और मृत्यु और नश्वरता से मुक्त हो जाएं।

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

आज 15 फरवरी 2026 , रविवार का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं व कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप नौकरी में परिवर्तन की तलाश में हैं तो आपको आज कई अवसर मिल सकते हैं। धन निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। प्रबंधन क्षेत्र के छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगें। सहयोगात्मक भावना होगी , कुछ तनावपूर्ण रिश्तों का अंत संभव है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । इस अवधि में नियोजित कार्य बहुत अधिक परिणाम नहीं दिखाएगा, किन्तु परिणाम जो भी हों, सकारात्मक होंगें। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो उसे पाने के लिए सौहार्दपूर्ण समझौता करना श्रेयकर रहेगा। कोर्ट के बाहर मुकदमे का निपटारा होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन आपके अनुकूल होगा । आप अपनी नौकरी में बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं। विदेश यात्रा भी संभव है। आप अपनी संभावनाओं के उत्थान की आशा भी कर सकते हैं क्योंकि आप अपनी वर्तमान नौकरी से अधिक पसंदीदा स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। आज आपके धन में बढ़ोत्तरी होगी। छात्र अपनी पढ़ाई में अच्छा करेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा । व्यवसायियों को नए रुझान और रास्ते मिलेंगे जो उनकी नकदी में वृद्धि करेंगें। आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी। आपके द्वारा की गई बचत, आपके परिवार के लिए लाभकारी साबित होगी बुजुर्ग अपने बच्चों को सफलता प्राप्त करते हुए देख खुश होंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी लिए हो सकता है बाकी दिन मिलाजुला रहेगा। काम के दौरान आप वैचारिक मतभेदों को लेकर अपने सहयोगियों के साथ संघर्ष में आ सकते हैं, इसलिए आपको व्यावहारिक रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ दोस्त और रिश्तेदार आपके बारे में अलग राय रखेंगे और दूसरों का पक्ष ले सकते हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आज आप अपने अधीनस्थ अथवा सहयोगी को संवेदनशील मुद्दों को समझाने में मदद कर सकतें हैं। व्यापारी वर्ग ग्राहकों की पसंद में दिलचस्पी लेंगे और आसानी से आर्थिक लाभ अर्जित कर पाएंगे। अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवन साथी मिल सकता है। आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से अच्छी ख़बरें मिलेंगीं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा व आपका आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। आपके आलोचक और शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा करेंगे किन्तु आप कूटनीति के प्रयोग से उन्हें चुप करा सकते हैं। आपका दैनिक कार्यक्रम व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा जातक पूर्व में अपने द्वारा किए गए शुभ कृत्यों के लिए आज मान्यता प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहतरीन होगा । आज खुद के लिए जोखिम लेने की क्षमताओं पर अंकुश लगाना बेहतर होगा। यदि आपने पहले से भी जोखिम उठाए हैं तो उन्हें उपयुक्त रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। निवेश समझदारी से करें अन्यथा आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। अपने काम की वजह से आपको लगातार यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । आज आप प्रेम संबंधों में लिप्तमढ जातक अपने साथी के साथ भावनात्मक परिवेश में एक नया समीकरण विकसित कर पाएंगे। आज व्यावसायिक और व्यापारी सभी गतिविधियों में काफी प्रगति होने की संभावना है। आर्थिक रूप से भी आज का समय उत्कृष्ट है। स्वास्थ्य में लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन आपके अनुरूप वह परिस्थितियों के अनुरूप दोनों तरह से होगा। व्यापारिक सन्दर्भ में विलय हो सकतें हैं। प्रतिकूल समय है, कार्य स्थल पर बार-बार परिवर्तन आपको भ्रमित कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह एक अच्छा समय है। बुजुर्ग अपनी संस्कृति, जीवन शैली और तीर्थयात्रा के प्रति अधिक रुचिवान होंगें। विवाहित जातकों को जीवनसाथी की तरफ से तनाव मिल सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ रहेगा। आज आप व्यापारिक एव व्यावसायिक सन्दर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने प्रयासों से चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे और आपकी शक्तियां बढ़ेंगी। आप अपने द्वारा किए गए किसी भी निवेश में लाभ प्राप्त करेंगे और मन संतुष्ट एव शांत रहेगा। यदि आप एक जीवनसाथी की खोज कर रहे हैं, तो यह समय अच्छा है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए शानदार साबित होगा। कठिन समय के बाद आखिरकार आप अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ सुकून देख सकेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और श्रम के लिए इनाम की उम्मीद कर सकते हैं। आपको अपनी नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। प्रेम संबंधों में आप सावधानी बरतें। स्वास्थ्य सुधार निश्चित है।

🔅 कृपया ध्यान दें👉

यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा

🙏धन्यवाद।🙏

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}