मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 15 फरवरी 2026 रविवार

//////////////////////

मुख्यमंत्री ने जिले की 2 लाख 60 हजार लाड़ली बहनों को 39.06 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की

मंदसौर 14 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत माह जनवरी 2026 की मासिक आर्थिक सहायता राशि का अंतरण किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय सभागृह में आयोजित हुआ, जहां कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया तथा मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सभी ने सुना।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बी.एल. विश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने जिले की कुल 2 लाख 60 हजार 414 लाड़ली बहनों को 39.06 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की। यह राशि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उपस्थित हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना से उन्हें नियमित आर्थिक संबल प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बी.एल. विश्नोई, बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।

===============

अभिव्यक्ति स्थल पर हर रविवार सजेगा जैविक हाट बाजार

मंदसौर 14 फरवरी 26 / जिले में प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा किसानों को उनकी उपज के लिए उचित विपणन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा अभिव्यक्ति स्थल, महाराणा प्रताप बस स्टैंड के पास, मंदसौर में जैविक हाट बाजार का आयोजन किया जा रहा है।

उप संचालक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग श्री रविंद्र मोदी ने बताया कि यह जैविक हाट बाजार प्रत्येक रविवार, प्रातः 11.00 बजे से नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। इस हाट बाजार में मंदसौर जिले के जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले कृषक, कृषक समूह तथा स्व-सहायता समूह अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं को विक्रय कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि प्राकृतिक उत्पादों की बिक्री हेतु यह एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। साथ ही उपभोक्ताओं को शुद्ध, स्वास्थ्यवर्धक एवं रसायन मुक्त उत्पाद उचित दरों पर उपलब्ध होंगे।

जिले के समस्त जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले कृषकों, उत्पादक समूहों तथा क्रेता-विक्रेताओं से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जैविक हाट बाजार में सहभागिता करें। अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें: – 9630202379, 6269698309

==========

शासकीय / प्रायवेट कार्यालयों में आंतरिक परिवाद समिति का गठन नहीं किया तो 50 हजार रूपए का जुर्माना होगा

मंदसौर 14 फरवरी 26 / जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी बी.एल. बिश्नोई द्वारा बताया गया कि महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम-2013 द्वारा महिलाओं को कार्यस्थल पर सुगम वातावरण, सुरक्षा प्रदान करते हुए मजबूत शिकायत तंत्र प्रावधानित किया है। अधिनियम की धारा-4 के अंतर्गत प्रत्येक नियोजक आंतरिक समिति का गठन करेगा। प्रत्येक कार्यालय (शासकीय / प्रायवेट) जहां 10 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, ऐसे कार्यालय में एक आंतरिक समिति का गठन होना अनिवार्य है।

समिति के पीठासीन अधिकारी एवं सदस्यों की नियुक्ति अधिकतम तीन वर्ष के लिए होती है। तीन वर्ष पश्चात समिति का पुनर्गठन किया जाना होता है। जिले के प्रत्येक 10 से अधिक कर्मचारी कार्यरत शासकीय/ अशासकीय कार्यालय में समिति का गठन पीठासीन अधिकारी कार्यस्थल पर कार्यरत वरिष्ठ महिला कर्मचारी, वरिष्ठ महिला उपलब्ध न होने पर अन्य कार्यालय से किसी अन्य महिला को आमंत्रित किया जाएगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने समस्त अशासकीय संस्थाओं में आंतरिक समिति का गठन करें अथवा पूर्व में गठित समितियों का तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के पश्चात नवीन समिति का गठन कर She BOX प्रोर्टल पर रजिस्‍ट्रेशन अनिवार्य रूप से करे, अन्यथा इस स्थिति में कार्यालयीन समिति का सही गठन या गठन न होने पर अधिनियम की धारा-26(1) के अनुसार 50 हजार रुपए की राशि से जुमनि से दंडित करने की कार्रवाई की जाएगी।

==============

पशुपतिनाथ मंदिर परिसर स्थित आराधना हॉल में होंगी लोक गायन-भक्ति गायन एवं नृत्य नाटिका की प्रस्तुति

महाशिवरात्रि 15 फरवरी शाम 6:30 बजे होगा आयोजन

मंदसौर 14 फरवरी 26/ संस्कृति विभाग, म.प्र. शासन एवं जिला प्रशासन मंदसौर द्वारा पशुपतिनाथ मंदिर परिसर स्थित आराधना हॉल में शिव-सत्य की कला अभिव्यक्तियों पर एकाग्र “महादेव महोत्सव” का आयोजन 15 फरवरी, 2026 को सायं 6.30 बजे से किया जाएगा। समारोह में लोक गायन, शिव केंद्रित नृत्य नाटिका एवं भक्ति गायन की प्रस्तुतियाँ संयोजित की जाएंगी।

महोत्सव में पहली प्रस्तुति इंदौर के मुकेश चौहान एवं साथी कलाकारों के लोक गायन की होगी। इसके पश्चात देवास के प्रफुल्ल सिंह गहलोत एवं साथी कलाकार शिव केंद्रित नृत्य नाटिका पेश करेंगे। अंतिम सभा में भोपाल के अखिलेश तिवारी एवं साथी कलाकार भगवान शिव पर केंद्रित भक्ति गायन की प्रस्तुति देंगे।

============

सोयाबीन तेल से बन रहा नकली घी

मंदसौर में ‘ज़हर’ बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश: सोयाबीन तेल और केमिकल से बन रहा था नकली घी!

  • मंदसौर पुलिस की आधी रात को बड़ी कार्रवाई”
  • केमिकल वाला घी: सेहत से खिलवाड़”
  • 30 लीटर नकली घी और शहद बरामद”

झोपड़ी में चल रहा था जानलेवा धँधा: मंदसौर में रात को 30 लीटर नकली घी जब्त:दो लीटर नकली शहद भी मिली; सोयाबीन तेल, केमिकल से बनाते थे..

मध्यप्रदेश के मंदसौर शहर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात अभिनंदन नगर स्थित कर्मचारी कॉलोनी क्षेत्र में संचालित नकली घी बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया और मौके से लगभग 25 से 30 लीटर नकली घी और करीब दो लीटर नकली शहद जब्त किया गया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अभिनंदन नगर क्षेत्र में नकली घी बनाने का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और रात करीब साढ़े 12 बजे सीएसपी जितेंद्र कुमार भास्कर, सिटी कोतवाली टीआई पुष्पेंद्र सिंह राठौर तथा नई आबादी टीआई कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल और फूड सेफ्टी टीम ने मौके पर दबिश दी।

बताया जा रहा है कि जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, उस समय आरोपी नकली घी तैयार करने की प्रक्रिया में लगे हुए थे। सोयाबीन तेल और केमिकल से बन रहा था नकली घी प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी डालडा और सोयाबीन तेल को गर्म कर उसमें केमिकल और आर्टिफिशियल देसी घी फ्रेगरेंस मिलाकर नकली घी तैयार कर रहे थे। यह घी देखने और खुशबू में देसी घी जैसा प्रतीत हो, इसके लिए विशेष रसायन का उपयोग किया जा रहा था।

मौके से नकली घी बनाने में उपयोग होने वाला सोयाबीन तेल, केमिकल, बर्तन, गैस सिलेंडर, चूल्हा और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने डेढ़ से दो लीटर नकली शहद भी बरामद किया है। फूड सेफ्टी टीम ने जब्त घी और शहद के सैंपल लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

4 से 6 मोबाइल और 2 से 3 मोटरसाइकिल जब्त दबिश के दौरान पुलिस ने 4 से 6 मोबाइल फोन और 2 से 3 मोटरसाइकिलें भी जब्ती में ली हैं। तलाशी के दौरान कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं, जो संभवतः चोरी की हो सकती हैं। इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है।

मौके से पुलिस ने नानू पिता वज्जु बागरी, बंशी पिता राजेश बागरी और करण पिता गोरिया बागरी को गिरफ्तार किया है। तीनों कर्मचारी कॉलोनी, अभिनंदन नगर (मंदसौर) के निवासी हैं और आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। यही लोग इस नकली घी फैक्ट्री का संचालन कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ग्रामीण क्षेत्रों में 500 से 1000 रुपए किलो बेचते थे नकली घी जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी रोजाना ग्रामीण इलाकों में जाकर 500 से 1000 रुपए प्रति किलो की दर से नकली घी बेचते थे। इस तरह वे लोगों को धोखा देकर स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ कर रहे थे।

================

धर्मराजेश्वर में महाशिवरात्रि से शुरू होने वाले तीन दिवसीय पारंपरिक मेले को लेकर पुलिस कप्तान विनोद कुमार मीणा धर्मराजेश्वर पहुंचे वहां मेला स्थल का निरीक्षण किया। हर वर्ष की तरह इस बार भी करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। गौरतलब है कि है की धर्मराजेश्वर पर, हर वर्ष तीन दिवसीय मेला आयोजित होता है, जिसमें श्रद्धालु भगवान शिव जी की पूजा अर्चना कर माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। शनिवार को मंदसौर एसपी विनोद कुमार मीणा धर्मराजेश्वर पहुंचे यहां भगवान शिव की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की, वही मेले स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर के प्रवेश व निकास द्वार, रात्रि में जागरण के दौरान श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। एसपी विनोद कुमार मीणा ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मेले के दौरान सभी मुख्यद्वारों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, वहीं भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस की विशेष टीमें तैनात की जाएंगी। इसके अलावा उन्होंने वाहन पार्किंग, ट्रैफिक संचालन, अस्थायी प्रकाश व्यवस्था और रात्रि गश्त को लेकर भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहाँ कि प्रशासन का प्रयास रहेगा कि श्रद्धालुओं को मेले में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान एएसपी हेमलता कुरील, एसडीओपी दिनेश प्रजापति, थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय, चौकी प्रभारी मनोज महाजन सहित अन्य मौजूद रहे।

================

शामगढ पुलिस की आदतन अपराधी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही गुमान सिहं भगोरी कीजमानत करवाई निरस्त

शामगढ- पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा (भा.पु.से.) द्वारा मध्यप्रदेश शासन के निर्देश पर एवम् श्रीमती हेमलता कुरील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (गरोठ) एवं श्री दिनेश प्रजापति एसडीओपी सीतामऊ के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी शामगढ उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय के द्वारा “ लगातार अपराध में संलिप्त आरोपी गुमान सिहं ” की माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी गरोठ के माध्यम से जमानत निरस्त करवाई गई ।

आरोपी गुमान सिहं पिता राम सिहं जाति गुर्जर उम्र 32 साल निवासी ग्राम भगोरी थाना शामगढ जिला मन्दसौर (म.प्र.) का होकर थाना शामगढ का आदतन अपराधी है जिसके विरूद्ध थाना शामगढ पर अपराध क्रमांक 109/2021 धारा 379 भादवि एवम् अपराध क्रमांक 248/2021 धारा 379 भादवि का कायम किया जाकर आरोपी को उक्त अपराधों में गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय गरोठ में पेश किया गया था बाद माननीय न्यायालय के आदेश पर उप जेल गरोठ भेजा गया था । माननीय न्यायालय के द्वारा आरोपी गुमान सिहं गुर्जर निवासी भगोरी को सशर्त जमानत पर छोडा गया था कि वह पुनः अपराध घटित नहीं करेगा । आरोपी द्वारा सशर्त जमानत का लाभ प्राप्त करने के बाद लगातार अपराध घटित किये जा रहे थे जिससे आमजन मानस में काफी भय व्याप्त हो रहा था । आरोपी गुमान सिहं के द्वारा पुर्व के अपराधो मे जमानत पर रिहा होने के पश्चात लूट, हफ्ता वसूली जैसे गंभीर अपराध करने पर थाना शामगढ पर अपराध क्रमांक 432/21 धारा 399,402 भादवि व 25,27 आर्म्स एक्ट, अपराध क्रमांक 399/21 धारा 392 भादवि, अपराध क्रमांक 177/22 धारा 327,323,294,506,34 भादवि का कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया है । आरोपी गुमान सिहं पिता रामसिहं गुर्जर द्वारा जमानत की शर्तों का उल्लंघन किए जाने पर थाना प्रभारी शामगढ उपनिरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय द्वारा पूर्व अपराध एवं वर्तमान अपराध से सबंधित सुसंगत दस्तावेजों को समाहित करते हुये जमानत निरस्ती प्रकरण तैयार कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय गरोठ में सहायक लोक अभियोजक अधिकारी गरोठ के माध्यम से आरोपी गुमान सिहं की जमानत निरस्त करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था जिसकी सुनवाई उपरान्त आरोपी गुमान सिहं पिता राम सिहं गुर्जर उम्र 32 साल निवासी ग्राम भगोरी थाना शामगढ जिला मन्दसौर की जमानत निरस्त की जाकर गिरफ्तारी वारन्ट जारी किये गये थे जिसके पालन में आज दिनांक 13.02.26 को आरोपी गुमान सिहं गुर्जर निवासी भगोरी थाना शामगढ को उप निरीक्षक रविन्द्र प्रताप डांगी द्वारा गिरफ्तार कर आरोपी को माननीय न्यायालय गरोठ पेश किया जाकर उप जेल गरोठ दाखिल कराया गया है ।

आरोपी जिसकी जमानत निरस्त कराई गई व गिरफ्तार किया गया –

1. गुमान सिहं पिता राम सिहं गुर्जर उम्र 32 साल निवासी ग्राम भगोरी थाना शामगढ जिला मन्दसौर (म.प्र.)

 सराहनीय कार्य – उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी शामगढ श्री कपिल सौराष्ट्रीय , उप निरीक्षक रविन्द्र प्रताप डांगी, प्रधान आरक्षक धनपाल जाट, आरक्षक महेश चौहान, आरक्षक कमलेश बरेलिया व आरक्षक सुनील डायमा व टीम का विशेष योगदान रहा ।

===========

धूमधाम से मनाया जाएगा महाशिवरात्रि पर्व होगी नंदी की स्थापना

शामगढ़ -कल महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शामगढ़ में मंदिरों को विशेष पूजा अर्चना एवं सजावट का कार्य आज सुबह से ही शुरू हो गया है मंदिरों में कल सुबह से ही भक्तों की भीड़ भोलेनाथ की पूजा अर्चना में लग जाएगी शामगढ़ में भी मंदिरों की विशेष सजावट एवं विद्युत साज सज्जा की जा रही है

कल शामगढ़ में एक बड़ा आयोजन भी होने वाला है मिडिल स्कूल रोड आशीर्वाद रिसोर्ट के पास में नंदी की विशेष पूजा अर्चना कर स्थापना की जाएगी

इस रोड का नाम भी नदी स्थल रोड रखा गया है

नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू भाई नरेंद्र यादव के विशेष देखरेख में यह आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है कार्यक्रम में लोकप्रिय सांसद सुधीर गुप्ता राज्यसभा सांसद बंसीलाल गुर्जर विधायक हरदीप सिंह डग जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित व अन्य कई जनप्रतिनिधि के शिरकत करेंगे

नपा अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव ने शामगढ़ नगर की धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध किया है कि कल सुबह 9:30 पर नंदी स्थापना के कार्यक्रम में पधार कर धर्म लाभ ले

==========

उप-मुख्यमंत्रीशुक्ल ने शिव बाबा की रथयात्रा का किया शुभारंभ

भोपाल : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रजापिता ब्राम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा रीवा में शिव बाबा रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रजापिता ब्राम्हकुमारी विश्वविद्यालय आश्रम से आरंभ हुई। शिव बाबा रथयात्रा को हरी झण्डी दिखाई। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि भगवान शिव संहार से साथ-साथ कल्याण के देवता हैं। भक्तों की भक्ति से शीघ्र प्रसंन्न होने वाले भगवान शिव कालों के महाकाल हैं। प्रजापिता ब्राम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा शिव चेतना को जगाने के लिए किये जाने वाले प्रयास सराहनीय हैं। इस संस्थान ने सामाजिक क्षेत्र में भी बढ़चढ़ कर योगदान दिया है। इस अवसर पर प्रजापिता ब्राम्हकुमारी संस्थान द्वारा उप मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}